बी-टाउन की हसीनाएं हमेशा ही किसी भी इवेंट में एक से बढ़कर एक लुक्स में पहुंचती हैं। इस बार ये स्टार्स लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड्स 2019 के लिए पहुंचे। दीपिका पादुकोण, अजय देवगन, आयुष्मान खुराना, नुसरत भरूचा, कृति सनोन समेत कई स्टार्स ने शो में शिरकत की। एक्ट्रेस नुरसत भरूचा और मलाइका अरोड़ा के लुक्स ने फैंस को काफी इंप्रेस किया।
19 Dec, 2019 10:56 AMमुंबई: बी-टाउन की हसीनाएं हमेशा ही किसी भी इवेंट में एक से बढ़कर एक लुक्स में पहुंचती हैं। इस बार ये स्टार्स लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड्स 2019 के लिए पहुंचे। दीपिका पादुकोण, अजय देवगन, आयुष्मान खुराना, नुसरत भरूचा, कृति सनोन समेत कई स्टार्स ने शो में शिरकत की। एक्ट्रेस नुरसत भरूचा और मलाइका अरोड़ा के लुक्स ने फैंस को काफी इंप्रेस किया।
नुरसत भरूचा
एक्ट्रेस नुरसत भरूचा बीते कई दिनों से अपनी तस्वीरों को लेकर काफी चर्चा में हैं। नुसरत ने अपनी बिकिनी तस्वीरों से सोशल साइट पर तहलका मचा दिया था। बिकिनी लुक के बाद ड्रीम गर्ल एक्ट्रेस का एक अगल की अंदाज देखने को मिला।
दरअसल, बीती रात लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड्स 2019 का आयोजन था। एक्ट्रेस इस दौरान ट्रेडिशनल लुक में पहुंची। नुसरत लेवेंडर कलर की साड़ी में स्टाइलिश दिखीं।
न्यूड मेकअप और ओपन हेयर्स प्यार का पंचनामा एक्ट्रेस के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। रेड कार्पेट पर एक्ट्रेस ने जमकर पोज दिए। फैंस नुसरत की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो नुसरत की फिल्म ड्रीम गर्ल हाल ही में रिलीज हुई थीं। फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना थे। यह फिल्म बाॅक्स ऑफिस पर काफी हिट साबित हुई। इसके अलावा नुसरत राजकुमार राव के साथ छलांग में दिखेंगीं। फिल्म 31 जनवरी, 2020 को रिलीज हो रही है।
मलाइका अरोड़ा
इंडस्ट्री की हाॅट एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अवार्ड शो में ऑफ व्हाइट ड्रेस में बेहद स्टनिंग दिखीं। लुक की बात करें तो व्बाइट कलर की फ्रिल वाली आउटफिट के साथ मलाइका ने एक जैकेट पेयर की थी।
सटबल मेकअप, न्यूड लिपस्टिक और ओपन स्ट्रेट हेयर उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। हमेशा बोल्ड अंदाज में नजर आने वाली मलाइका का ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। रेड कार्पेट पर मलाइका ने जबरदस्त अंदाज में पोज दिए।
मलाइका इन दिनों फिल्मों से दूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। मलाइका अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। आए दिन कपल को क्वालिटी टाइन स्पेंड करते देखा जाता है।