main page

हम अपने रिश्ते को नाम देना चाहते हैं...अर्जुन संग शादी पर मलाइका का बयान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मैं उसके साथ बूढ़ी होना चाहती हूं'

Updated 05 May, 2022 09:47:22 PM

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। फैंस दोनों की जोड़ी को खूब पसंद करते हैं। मलाइका और अर्जुन को अक्सर एक-साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। दोनों सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं

मुंबई. एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। फैंस दोनों की जोड़ी को खूब पसंद करते हैं। मलाइका और अर्जुन को अक्सर एक-साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। दोनों सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। हाल ही में मलाइका ने अर्जुन संग अपनी शादी को लेकर चुप्पी तोड़ी है। 

Bollywood Tadka
मलाइका ने कहा- 'वह दोनों अपने रिश्ते को भविष्य के तौर पर देखते हैं। वह अर्जुन कपूर को खुद के लिए सबसे सही इंसान मानती है और वह अक्सर अपने रिश्ते को एक नाम देना चाहते हैं। अगर हम जानते हैं कि एक-दूसरे के साथ खुश हैं और भविष्य में भी खुश रहेंगे तो फिर आप सभी चीज समझ रहे हैं।'

Bollywood Tadka
मलाइका ने आगे कहा- 'मुझे लगता है कि हमारा रिश्ता एक ऐसी जगह पर है जहां हम उसे आगे ले जा सकते हैं। हम बहुत सी चीजों पर चर्चा कर रहे हैं।  हम एक ही स्तर पर हैं। एक-दूसरे की सोच और विचार के साथ। हम सच में एक- दूसरे को चाहते हैं और कई चीजें अलग भी है।'

Bollywood Tadka
इसके अलावा मलाइका ने कहा- 'हम इसके बारे में हंसते और मजाक करते हैं, लेकिन हम इसे लेकर बेहद गंभीर भी हैं। मैं हमेशा उनसे कहती हूं कि मैं तुम्हारे साथ बूढ़ी होना चाहती हूं। हम बाकी का पता लगा लेंगे, लेकिन मैं जानती हूं कि वह मेरा लिए बिल्कुल सही हैं।' बता दें मलाइका के अर्जुन संग शादी के बयान के बाद फैंस कयास लग रहे हैं कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

Content Writer: Parminder Kaur

malaika aroramarriagearjun kapoorBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...