main page

अर्जुन-मलाइका के रिश्ते पर ऐसा था 16 के अरहान का रिएक्शन, पहली बार मां ने किए बड़े खुलासे

Updated 01 July, 2019 04:08:38 PM

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों न्यूयॉर्क में वैकेशन एंजॉय कर रहे हैं। वहीं, अब अर्जुन और मलाइका ने ऐलान भी कर दिया है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों न्यूयॉर्क में वैकेशन एंजॉय कर रहे हैं। वहीं, अब अर्जुन और मलाइका ने ऐलान भी कर दिया है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। हाल ही में अब मलाइका ने पहली बार अर्जुन संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है। 

Bollywood Tadka, अर्जुन कपूर इमेज, अर्जुन कपूर फोटो, अर्जुन कपूर पिक्चर, मलाइका अरोड़ा इमेज, मलाइका अरोड़ा फोटो, मलाइका अरोड़ा पिक्चर, अरहान खान इमेज, अरहान खान फोटो, अरहान खान पिक्चर 

बेटे का रिएक्शन

इतना ही नहीं मलाइका ने ये भी बताया कि अर्जुन संग उनके रिलेशनशिप को लेकर उनके 16 साल के बेटे अरहान का रिएक्शन कैसा था। मलाइका ने कहा कि मेरा मानना है कि किसी भी हालात का सामना करने के लिए ईमानदार रहें। अपने करीबियों को यह बताना जरूरी है कि आपकी जिंदगी में क्या चल रहा है और फिर उन्हें समय देना चाहिए कि वे चीजों को समझ सकें। हमारे बीच में इस बारे में बात हुई और मुझे खुशी है कि आज सब पहले से ज्यादा खुश हैं। 

Bollywood Tadka, अर्जुन कपूर इमेज, अर्जुन कपूर फोटो, अर्जुन कपूर पिक्चर, मलाइका अरोड़ा इमेज, मलाइका अरोड़ा फोटो, मलाइका अरोड़ा पिक्चर, अरहान खान इमेज, अरहान खान फोटो, अरहान खान पिक्चर 

अर्जुन संग रिश्ते पर रिएक्शन


अरबाज के साथ तलाक के बाद दोबारा रिश्ते के सवाल पर मलाइका ने कहा कि जब मेरी शादी खत्म हो गई तो मैं इस बात को लेकर निश्चित नहीं थी कि मैं दोबारा रिश्ते में पड़ूंगी। मैं इस वजह से भी डरी हुई थी कि मेरा दिल ना टूट जाए। मैं एक रिलेशनशिप चाहती थी और मुझे वो मिला। अब मैं बहुत खुश हूं।

Bollywood Tadka, अर्जुन कपूर इमेज, अर्जुन कपूर फोटो, अर्जुन कपूर पिक्चर, मलाइका अरोड़ा इमेज, मलाइका अरोड़ा फोटो, मलाइका अरोड़ा पिक्चर, अरहान खान इमेज, अरहान खान फोटो, अरहान खान पिक्चर 

उम्र को लेकर रिएक्शन 

मलाइका और अर्जुन की उम्र के बीच 11 साल का अंतर है। मलाइका जहां 45 साल की हैं तो वहीं अर्जुन कपूर 34 साल के हैं। ऐसे में कई बार सोशल मीडिया पर उम्र को लेकर मलाइका को ट्रोल किया गया।  उम्र में फासले के सवाल पर मलाइका ने कहा कि 'जब आप रिलेशनशिप में हों तो उम्र का फासला मायने नहीं रखता। इसमें दो दिल कनेक्ट करते हैं। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य है कि हम एक ऐसी सोसाइटी में रहते हैं जो समय के साथ बदलना नहीं चाहता। अगर ज्यादा उम्र का लड़का छोटी लड़की से रोमांस करे तो सबकुछ ठीक है लेकिन अगर लड़की की उम्र ज्यादा हो तो लड़के की कम उम्र होते ही ट्रोल किया जाने लगता है। ऐसी लड़कियों को डेस्परेट (बेकरार) और बूढ़ी कहा जाता है। जो लोग ऐसा सोचते हैं उन्हें मैं एक ही बात कहना चाहती हूं- भाड़ में जाओ।'

Bollywood Tadka, अर्जुन कपूर इमेज, अर्जुन कपूर फोटो, अर्जुन कपूर पिक्चर, मलाइका अरोड़ा इमेज, मलाइका अरोड़ा फोटो, मलाइका अरोड़ा पिक्चर, अरहान खान इमेज, अरहान खान फोटो, अरहान खान पिक्चर 

 

 

: Neha

malaika arorarelationshiparjun kapoorarhaanreactionBollywood NewsBollywood News and GossipBox Office Masala NewsBollywood Celebrity Newsentertainment news

loading...