एक्टर अर्जुन कपूर आज अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनके दोस्त, परिवार और फैंस उनके खास दिन पर सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने उन्हें बर्थडे पर शुभकामना देने के लिए सोशल मीडिया अकाउंट हैंडल किया है। मलाइका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
26 Jun, 2020 05:46 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर अर्जुन कपूर आज अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनके दोस्त, परिवार और फैंस उनके खास दिन पर सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने उन्हें बर्थडे पर शुभकामना देने के लिए सोशल मीडिया अकाउंट हैंडल किया है। मलाइका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
तस्वीर शेयर करते मलाइका ने लिखा 'बर्थडे ट्विन्स' साथ में कुछ इमोजीस भी शेयर की है। वायरल तस्वीर में तीनों स्टार्स स्टनिंग लग रहे हैं।
दूसरी तस्वीर में मलाइका ने लिखा, ''हैप्पी बर्थडे, माय शनशायन''
बता दें मलाइका और अर्जुन अक्सर अपने अफेयर की खबरों के चलते सुर्खियों में रहते हैं। बीते साल एक्ट्रेस ने अर्जुन के जन्मदिन पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। कपल ने हाथों में हाथ डाले तस्वीर शेयर की थी। उनकी पहली तस्वीर ने इंटरनेट पर तूफान ला दिया था।