main page

वैलेंटाइन डे पर अर्जुन कपूर संग रोमांटिक हुई मलाइका अरोड़ा, बॉयफ्रेंड के गले लगे हुए तस्वीर शेयर कर बोलीं- 'मेरा'

Updated 14 February, 2022 01:23:11 PM

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। एक्ट्रेस अर्जुन के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर अपने प्यार का इजहार करती रहती है। आज वैलेंटाइन डे के खास मौके पर मलाइका ने अर्जुन के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर की है, जो खूब सुर्खियां बटोर रही है।

मुंबई. एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। एक्ट्रेस अर्जुन के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर अपने प्यार का इजहार करती रहती है। आज वैलेंटाइन डे के खास मौके पर मलाइका ने अर्जुन के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर की है, जो खूब सुर्खियां बटोर रही है।

Bollywood Tadka
तस्वीर में मलाइका व्हाइट क्रॉप टॉप और शॉर्ट्स में नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने बालों को खुला छोड़ा हुआ है। वहीं अर्जुन ब्लैक टी-शर्ट और ग्रे ट्राउजर में नजर आ रहे हैं। मलाइका आंखें बंद कर अर्जुन के गले लगी हुई है। एक्टर प्यार से मलाइका का माथा चूम रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- मेरा। फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं।

Bollywood Tadka
बता दें मलाइका और अर्जुन कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने कभी अपने रिश्ते के बारे में खुल कर बात नहीं की है लेकिन सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। कपल को अक्सर एक-साथ पार्टियां और वेकेशन एंजॉय करते देखा जाता है।

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

malaika arorasharesromantic photoarjun kapoorvalentine dayBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...