बाॅलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इंडस्ट्री की सबसे फिट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अपनी फिटनेस के साथ- साथ मलाइका अपनी खूबसूरती और बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल होती हैं। कई बार इन तस्वीरों की वजह से वह ट्रोल हो जाती हैं।
25 Jun, 2019 01:22 PMमुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इंडस्ट्री की सबसे फिट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अपनी फिटनेस के साथ- साथ मलाइका अपनी खूबसूरती और बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल होती हैं। कई बार इन तस्वीरों की वजह से वह ट्रोल हो जाती हैं।
वहीं सोशल मीडिया पर सेलेब्स को और उनके बच्चों को ट्रोल किया जाना भी आम बात हो गई हैं।
हाल ही में मलाइका की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में वह बेटे बेटे अरहान के साथ नजर आ रही हैं।
तस्वीरों में मलाइका ब्लैक टॉप और ऑरेंज बॉटम वेयर में कैजुअल लकु में दिखीं। वहीं अरहान ब्लू और ग्रे टीशर्ट के साथ ग्रे शॉर्ट्स पहने दिख रहे हैं।जैसी ही ये तस्वीरें सामने आईं, यूजर्स ने सोशल मीडिया पर मलाइका और अरहान का मजाक उड़ाना शुरु कर दिया।
जहां लोग मलाइका की उम्र और एक्टर अर्जुन कपूर को लेकर मजाक उड़ा रहे हैं। वहीं वे अरहान को लड़की कहकर उसका मजाक बना रहे हैं। कई लोग कमेंट कर पूछ रहे हैं-'ये लड़का है या लड़की।'
तो कुछ लोग उनके लंबे बालों का भी मजाक बना रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ लोग मलाइका का मजाक उड़ा उन्हें आंटी कह रहे हैं। कई लोग ने कमेंट किया कि मलाइका हमेशा सैलून के बाहर क्यों नजर आती हैं?
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब सोशल मीडिया पर अरहान को ट्रोल किया गया हो। इससे पहले भी उन्हें ट्रोल किया जा चुका है।