बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हाल ही में एक्स पति अरबाज और बेटे अरहान के साथ डिनर डेट पर पहुंची। वहीं उनके साथ अमृता अरोड़ा अपने पति शकील लडक भी नजर आए...
09 Aug, 2018 02:02 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हाल ही में एक्स पति अरबाज और बेटे अरहान के साथ डिनर डेट पर पहुंची।
वहीं उनके साथ अमृता अरोड़ा अपने पति शकील लडक भी नजर आए। दोनों ने स्टाइलिश अंदाज में एक दूसरे का हाथ थामें तस्वीरें खिंचवाई।
वहीं मलाइका मलाइका व्हाइट शॉर्ट ड्रेस पहने हुए बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा था और रेड लिपस्टिक मलाइका के चेहरे पर चार-चांद लगाते हुए नजर आ रही हैं।
वहीं अरबाज और बेटा अरहान कैजुअल लुक में नजर आए। तलाक के बाद भी दोनों स्टार्स एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं।
वैसे अरबाज इन दिनों मिस्ट्री गर्ल के साथ लेकर सुर्खियों में हैं लेकिन अभी तक अरबाज ने अपने रिश्ते को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंनसमेंट नहीं की है।
बता दें कि मलाइका और अरबाज की राहें बेशक अलग हो गई हैं, लेकिन अक्सर उनको अपने बेटे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है।
दोनों ने तलाक के बाद अपने बेटे की परवरिश पर पूरा ध्यान देते नजर आते हैं।