एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा जब भी अपने घर से बाहर निकलती है तो मीडिया की नजरों से बच नहीं पाती है। हाल ही में एक्ट्रेस को डॉगी के साथ मुंबई में स्पॉट किया गया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
14 May, 2021 04:00 PMमुंबई. एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा जब भी अपने घर से बाहर निकलती है तो मीडिया की नजरों से बच नहीं पाती है। हाल ही में एक्ट्रेस को डॉगी के साथ मुंबई में स्पॉट किया गया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
तस्वीरों में मलाइका व्हाइट टॉप और ग्रे ट्राउजर में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने स्लीपर पहने हुए हैं। हाई बन और डबल फेस मास्क से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।
इस लुक में एक्ट्रेस हॉट लग रही है। एक्ट्रेस अपने डॉगी कैस्पर को घूमाते हुए नजर आ रही है। फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।
बता दें पिछले साल मलाइका कोरोना संक्रमित हो गई थीं और बाद में उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। अब कुछ महीने पहले ही एक्ट्रेस ने वैक्सीन लगवाई है।
काम की बात करें तो मलाइका इन दिनों शिल्पा शेट्टी की जगह शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' को जज कर रही है। फैंस उन्हें पसंद कर रहे हैं।