बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी खूबसूरती और फिटनेस के अलावा ब्रांडेड कपड़े पहनने के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती है। वह किसी न किसी पार्टी या फंक्शन में डिजाइनर या फिर फेमस ब्रांड के कपड़े पहने हुए स्पॉट हो ही जाती हैं...
24 Dec, 2018 03:37 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी खूबसूरती और फिटनेस के अलावा ब्रांडेड कपड़े पहनने के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती है। वह किसी न किसी पार्टी या फंक्शन में डिजाइनर या फिर फेमस ब्रांड के कपड़े पहने हुए स्पॉट हो ही जाती हैं।
हाल ही में एक बार फिर से मलाइका की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में वह आटो रिक्शा में राइड लेते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान वह रेड कलर का जोगर्स पहने हुए ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं।
आउटफिट के साथ उन्होंने लाइट मेकअप किया था जो मलाइका के लुक को चार-चांद लगा रहा है। उन्होंने मुस्कुराते हुए मीडियो कैमरा को पोज दिए। उन्होंने Fendi ब्रांड के ट्राउजर और जैकेट पहना हुआ है। जिसकी कीमत करीब 36 हजार रुपए है। वहीं जैकेट की कीमत भी इसके आसपास ही होगी।
बता दें कि लुक के साथ-साथ मलाइका इन दिनों एक्टर अर्जुन कपूर के साथ अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। आए दिन दोनों एक-साथ स्पॉट हो जाते हैं।
मलाइका ने पहना था नाम का पेंडेंट
बीते दिनों मलाइका ने ने एक पेंडेट की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। जिसे देखने के बाद लोग इस पेंडेट में ए को अर्जुन कपूर का नाम देने लगे औक मलाइका को ट्रोल करने लगे।
इतना ही नहीं मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का नाम मलाइका अरोड़ा खान से बदलकर मलाइका अरोड़ा रख दिया है। वहीं उन्होंने तस्वीर शेयर कर फैंस को भी बताया कि AM नहीं MA हैं यानी मलाइका अरोड़ा।
मलाइका-अर्जुन ने खरीदा आशियाना
मलाइका अर्जुन अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। आए दिन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। बीते दिनों खबरें सामने आईं थी कि दोनों ने मुंबई में प्रॉपर्टी भी खरीदी है। खबरों के मुताबिक दोनों ने पॉश लोकेशन में एक घर खरीदा है। अर्जुन और मलाइका ने लोखंडवाला के करीब एक प्लश सोसाइटी में एक फ्लैट खरीदा है। अब ये दोनों साथ में रहते हैं या नहीं फिलहाल इसके बारे में कुछ कह पाना मुश्किल है, लेकिन इस वक्त ये दोनों इस फ्लैट के इंटीरियर पर काम कर रहे हैं।
अरबाज को तलाक दे चुकी हैं मलाइका
मलाइका अपने पूर्व पति अरबाज़ खान से अलग हो चुकी हैं। दोनों ने तलाक ले लिया है। जहां मलाइका अर्जुन के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं तो वहीं अरबाज जॉर्जिया एंड्रियाना के साथ अपने रिलेशन को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरें हैं कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन फिल्म 'इंडियाज मोस्टवांटेड' की शूटिंग पूरी करने के बाद एक्टर आशुतोष की पानीपत& में लीड रोल निभाते हुए नजर आएंगे। वहीं मलाइका इन दिनों 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में जज की भूमिका निभा रही हैं।