एक्ट्रेस मलाइका अरोरा, सबसे ज्यादा चर्चित बॉलीवुड सेंसेशन में से एक हैं। वह रोज सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फोटोज पोस्ट करती हैं और अपने फैंस को नियमित रूप से अपनी लाइफ से अपडेट रखती हैं। हाल ही में उन्हें अपने बेटे अरहान के साथ लंच पर देखा गया।
02 Oct, 2019 06:28 PMबॉलीवुड तड़का डेस्क। एक्ट्रेस मलाइका अरोरा, सबसे ज्यादा चर्चित बॉलीवुड सेंसेशन में से एक हैं। वह रोज सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फोटोज पोस्ट करती हैं और अपने फैंस को नियमित रूप से अपनी लाइफ से अपडेट रखती हैं। हाल ही में उन्हें अपने बेटे अरहान के साथ लंच पर देखा गया। अरहान के अलावा मलाइका की बहन अमृता अरोरा भी उनके साथ थीं। देखिए तस्वीरें-
मलाइका अरोड़ा ने इस साल की शुरुआत में अरबाज़ खान को तलाक दे दिया था, वह अक्सर अपने बेटे के साथ घूमते हुए देखी जाती हैं।
हाल ही में मलाइका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने बेटे और एक्स हसबैंड अरबाज़ खान के बचपन की तस्वीर शेयर की।
फोटो में दोनों एक जैसे ही दिख रहे थे।
फोटो शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा, 'अरहान, तुम अपने पापा की कॉपी हो'।
अगर हम सोशल मीडिया की बात करते हैं, तो यह किसी से छिपा नहीं है कि मलाइका सोशल मीडिया पर कितनी एक्टिव हैं। मलाइका लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती हैं। 45 वर्षीय एक्ट्रेस फिटनेस फ्रीक हैं, लगातार जिम जाती हैं और योग भी करती हैं।