main page

लेडी लव मलाइका ने अर्जुन कपूर को दी जन्मदिन की बधाई, बॉयफ्रेंड को अपने हाथों से खाना खिलाती नजर आई एक्ट्रेस

Updated 26 June, 2022 04:54:34 PM

एक्टर अर्जुन कपूर आज 37 साल के हो गए हैं। एक्टर को परिवार, दोस्त और फैंस सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस खास मौके पर लेडी लव मलाइका ने भी पोस्ट शेयर कर अर्जुन को बर्थडे विश किया है।

मुंबई. एक्टर अर्जुन कपूर आज 37 साल के हो गए हैं। एक्टर को परिवार, दोस्त और फैंस सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस खास मौके पर लेडी लव मलाइका ने भी पोस्ट शेयर कर अर्जुन को बर्थडे विश किया है। 

Bollywood Tadka
मलाइका ने एक तस्वीर और वीडियो शेयर किया है। तस्वीर में अर्जुन ग्रे टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। एक्टर ने आंखें बंद की हुईं है और स्माइल कर रहे हैं। वीडियो में मलाइका अपने हाथों से अर्जुन को खाना खिला रही है। हालांकि  मलाइका का चेहरा नजर नहीं आ रहा है केवल हाथ दिखाई दे रहा है। कपल किसी होटल में बैठा हुआ लग रहा है। तस्वीर और वीडियो शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा- कोई विश मांग लो माई लव। मैं आशा करती हूं कि आपकी सारी इच्छाएं और सपने पूरे हों। हैप्पी बर्थडे अर्जुन कपूर। फैंस इसे लाइक कर रहे हैं और बर्थडे विश कर रहे हैं।

बता दें अर्जुन और मलाइका पेरिस में बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अर्जुन ने पेरिस से मलाइका के साथ तस्वीरें भी शेयर की थी। इस खास मौके पर दोनों क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। अर्जुन मलाइका से 11 साल छोटे है लेकिन दोनों प्यार के बीच कभी भी उम्र का फसला नहीं आया।
Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

malaika arorabirthdayboyfriend arjun kapoorBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...