मनोरंजन जगत से एक बुरी खबर सामने आई है। लोकप्रिय मलयालम फिल्म एक्टर कोचु प्रेमन अब इस दुनिया में नहीं रहे। एक्टर का एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल ले जाया गया, जहां जाते वक्त एक्टर ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
04 Dec, 2022 09:44 AMबॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से एक बुरी खबर सामने आई है। लोकप्रिय मलयालम फिल्म एक्टर कोचु प्रेमन अब इस दुनिया में नहीं रहे। एक्टर का एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल ले जाया गया, जहां जाते वक्त एक्टर ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
कोचु प्रेमन 68 वर्ष के थे। वह अपने पीछे एक्ट्रेस पत्नी और बेटे को छोड़ गए हैं।
अपने फिल्मी करियर में उन्होंने इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दीं। 1979 में मलयालम फिल्मों से एक्टर ने सिनेमा की दुनिया में डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें प्रसिद्धी 90 के दशक में जाकर मिली थी। कोचु ने कॉमेडी भूमिकाओं में शानदार प्रदर्शन किया और पिछले दो दशकों से फिल्मों में सक्रिय बने रहे। फिल्मों के अलावा उन्होंने टीवी सीरियलों में भी काम किया। कोचु ने अपने करियर में 250 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया था।