राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सिनेमेटोग्राफर और निर्देशक सिवन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। सिवन की गुरुवार को मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई है। सिवन ने 89 की उम्र में तिरुवनंतपुरम में अपने घर पर आखिरी सांस ली। फिल्मकार संगीत सिवन, संतोष सिवन और संजीव सिवन उनके पुत्र हैं। संगीत सिवन ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर पिता के निधन की जानकारी दी।
25 Jun, 2021 08:57 AMमुंबई: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सिनेमेटोग्राफर और निर्देशक सिवन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। सिवन की गुरुवार को मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई है। सिवन ने 89 की उम्र में तिरुवनंतपुरम में अपने घर पर आखिरी सांस ली।

फिल्मकार संगीत सिवन, संतोष सिवन और संजीव सिवन उनके पुत्र हैं। संगीत सिवन ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर पिता के निधन की जानकारी दी।
उन्होंने ट्वीट कर लिखा- 'हर चीज के लिए शुक्रिया पापा, आपके बिना दुनिया को सोचना काफी मुश्किल है, लेकिन जो आपने रास्ता दिखाया है, हम उसपर चलते रहेंगे।'

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिवन केरल के पहले प्रेस फोटोग्राफर थे। काम की बात करें तो उन्होंने 1991 में आई फिल्म अभयम का निर्देशन किया था, जिसे सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।