main page

घर जाने के लिए बांद्रा स्टेशन पर इकट्ठे हुए हजारों मजदूर, मल्लिका शेरावत ने पूछा-'क्या सच में इन गरीब लोगों की गलती है?'

Updated 15 April, 2020 11:55:33 AM

कोरोना वायरस जा सबसे ज्यादा असर मुंबई में देखा गया। महाराष्ट्र में कोरोना पाॅजिटिव लोगों की गिनती दिन प्रति दिन बढ़ती ही जा रही हैं। मुंबई के कई इलाकों को हाॅटस्पाॅट इलाके घोषित कर दिया गया है। वहीं बीते दिनों देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के बांद्रा में लोगों ने लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा दीं। बांद्रा स्टेशन पर हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूरों की भीड़ घर जाने के लिए इकट्ठा हो गई। यहां वे अपने-अपने घर जाने देने की मांग करने लगे।

मुंबई: कोरोना वायरस जा सबसे ज्यादा असर मुंबई में देखा गया। महाराष्ट्र में कोरोना पाॅजिटिव लोगों की गिनती दिन प्रति दिन बढ़ती ही जा रही हैं। मुंबई के कई इलाकों को हाॅटस्पाॅट इलाके घोषित कर दिया गया है। वहीं बीते दिनों देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के बांद्रा में लोगों ने लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा दीं। बांद्रा स्टेशन पर हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूरों की भीड़ घर जाने के लिए इकट्ठा हो गई। यहां वे अपने-अपने घर जाने देने की मांग करने लगे।

Bollywood Tadka

हालांकि बाद में पुलिस द्वारा लाठी चार्ज कर उन्हें तितर-बितर किया गया। साथ ही स्थानीय नेताओं द्वारा मजदूरों से जगह खाली करने को कहा गया। इस दौरान का वीडियो सोशल साइट पर काफी वायपल हो रही हैं। लोगों की ऐसी भीड़ देख प्रशासन के पसीने छूट गए।

Bollywood Tadka

वहीं मुंबई का ये मंजर देखने के बाद एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने ट्वीट कर सवाल पूछा है।मल्लिका ने लोगों की भीड़ का वीडियो शेयर करते हुए पूछा- 'मुंबई के बांद्रा इलाके में इस समय ये हो रहा है। क्या सच में इसमें इन गरीब लोगों की गलती है ?' मल्लिका के इस ट्वीट पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

मल्लिका के अलावा सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- 'बांद्रा स्टेशन पर ये सब देख बहुत दुखी हूं। अगर पूरी दुनिया से लोगों को भारत लाने के लिए प्लेन का इस्तेमाल किया जा सकता है तो इन प्रवासियों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए क्यों बसों और ट्रेनों की व्यवस्था नहीं हो सकती।' सुचित्रा ने अपने इस ट्वीट पर पीएमओ और महाष्ट्र सीएमओ को टैग किया है।

Bollywood Tadka

वहीं मजदूरों की भारी भीड़ इकट्ठा होने के मामले में नवी मुंबई पुलिस ने विनय दुबे नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह 18 अप्रैल को मजदूरों के बड़े विरोध प्रदर्शन की धमकी दे रहा था।दरअसल, विनय दुबे नाम का एक व्यक्ति 'चलो घर की ओर' कैंपेन चला रहा था।लॉकडाउन के बीच विनय दुबे पर भीड़ को गुमराह करने का आरोप है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा-188 और महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।


 

: Smita Sharma

mallika sherawatSuchitra KrishnamoorthireactionworkersgatheredMumbaibandrarailway stationcoronavirusBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...