main page

बंदूक-चाकू लेकर ग्रैंड मस्ती फेम एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी के घर में घुसा शख्स, हाथापाई में पिता घायल

Updated 26 May, 2021 09:25:00 AM

''ग्रैंड मस्ती'' फेम एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी के पिता मनोहर कुलकर्णी पर हाल ही में एक अजय शेगटे नाम के व्यक्ति घर में घुसकर चाकू से हमला किया। इस हाथापाई में सोनाली के पापा मनोहर कुलकर्णी घायल हो गए हैं। यह घटना मंगलवार सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है। आरोपी अजय शेगटे सुबह करीब सात बजे अचानक उनके दरवाजे पर आ गया था। उस वक्त सोनाली के माता-पिता घर पर थे. सोनाली के पिता ने अजय को रोकने की कोशिश की लेकिन अजय ने उन पर चाकू से हमला कर दिया था. इस हाथापाई में 63 वर्षीय मनोहर कुलकर्णी को मामूली च

मुंबई: 'ग्रैंड मस्ती' फेम एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी के पिता मनोहर कुलकर्णी पर हाल ही में एक अजय शेगटे नाम के व्यक्ति घर में घुसकर चाकू से हमला किया। इस हाथापाई में सोनाली के पापा मनोहर कुलकर्णी घायल हो गए हैं। यह घटना मंगलवार सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है। आरोपी अजय शेगटे सुबह करीब सात बजे अचानक उनके दरवाजे पर आ गया था।

Bollywood Tadka

उस वक्त सोनाली के माता-पिता घर पर थे. सोनाली के पिता ने अजय को रोकने की कोशिश की लेकिन अजय ने उन पर चाकू से हमला कर दिया था. इस हाथापाई में 63 वर्षीय मनोहर कुलकर्णी को मामूली चोट आई हैं। कुलकर्णी ने चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।अब पुलिस ने उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Bollywood Tadka


आरोपी है सोनाली का फैन

 

इस हमले की जानकारी जैसे ही कुलकर्णी की बिल्डिंग के पड़ोसियों को हुई तो उन्होंने अजय को पकड़ लिया। उसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उन्होंने अजय को गिरफ्तार कर लिया। अजय का कहना है कि वह सोनाली कुलकर्णी का फैन है। निगडी पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Bollywood Tadka

बता दें कि सोनाली मराठी फिल्म इंडस्ट्री की एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'नटरंग' में भी कैममियो किया था। सोनाली 'ग्रैंड मस्ती' और 'सिंघम रिटर्न्स' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। पर्सनल लाइफ की बात करें तो  सोनाली कुलकर्णी ने पिछले हफ्ते कुणाल बेनोडेकर के साथ शादी की थी। दोनों ने दुबई में शादी रचाई। फरवरी 2020 में सोनाली कुलकर्णी और कुणाल बेनोडेकर की सगाई हो गई थी।


 

Content Writer: Smita Sharma

sonali kulkarniattackedfatherBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...