main page

दाढ़ी में 710 क्रिसमस की घंटियां लटकाकर शख्स ने बना डाला विश्व रिकॉर्ड, वीडियो देख लोग हैरान

Updated 22 December, 2022 05:28:18 PM

देश-विदेश में इन दिनों क्रिसमस के त्योहार की धूम देखने को मिल रही है। लोग अपने-अपने अंदाज में क्रिसमस सेलिब्रेशन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसी बीच अमेरिका के रहने वाले एक शख्स ने दाढ़ी की मदद से विश्व रिकॉर्ड बना डाला। उसका ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। लोग इस वीडियो पर काफी हैरानी भी जता रहे हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. देश-विदेश में इन दिनों क्रिसमस के त्योहार की धूम देखने को मिल रही है। लोग अपने-अपने अंदाज में क्रिसमस सेलिब्रेशन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसी बीच अमेरिका के रहने वाले एक शख्स ने दाढ़ी की मदद से विश्व रिकॉर्ड बना डाला। उसका ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। लोग इस वीडियो पर काफी हैरानी भी जता रहे हैं।


रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स ने अपनी दाढ़ी में 710 क्रिसमस की घंटी लटकाकर इतिहास रच दिया है। इस शख्स का नाम जॉस स्ट्रैसर है, जो गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुका है। 


इंस्टाग्राम पर अपलोड वीडियो देखा जा सकता है कि कैसे जॉस घंटियों को अपनी दाढ़ी पर लगा रहा है। रंग-बिरंगी घंटियों को अपनी दाढ़ी पर लटकाकर शख्स बेहद खुश है। यह रिकॉर्ड सभी के लिए अनोखा है। यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।

Content Writer: suman prajapati

Manworld recordhanging710 Christmas bellsbeardpeoplesurprisedNewsGossipMasala NewsEntertainmentOffbeat

loading...