एक्ट्रेस मंदिरा बेदी पति राज कौशल के निधन के बाद काफी मुश्किल दौर से गुजर रही हैं, लेकिन उन्हें वक्त के साथ खुद को संभाल लिया है। वह अपनी फैमिली के लिए एक मजबूत बहू और बच्चों के लिए एक स्ट्रांग मां है। उनके सोशल मीडिया पोस्ट से पता चलता है कि वह अपनी लाइफ में खुद को किस तरह मजबूत बनाने की कोशिश कर रही है। इसी बीच उन्होंने फैंस के साथ एक सकारात्मक वीडियो पोस्ट किया है, जिसे खूब देखा जा रहा है। मंदिरा बेदी ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वह कहती है कि आज मैं इस बात की
11 Aug, 2021 04:44 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस मंदिरा बेदी पति राज कौशल के निधन के बाद काफी मुश्किल दौर से गुजर रही हैं, लेकिन उन्हें वक्त के साथ खुद को संभाल लिया है। वह अपनी फैमिली के लिए एक मजबूत बहू और बच्चों के लिए एक स्ट्रांग मां है। उनके सोशल मीडिया पोस्ट से पता चलता है कि वह अपनी लाइफ में खुद को किस तरह मजबूत बनाने की कोशिश कर रही है। इसी बीच उन्होंने फैंस के साथ एक सकारात्मक वीडियो पोस्ट किया है, जिसे खूब देखा जा रहा है।
मंदिरा बेदी ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वह कहती है- 'आज मैं इस बात की पुष्टि करते हुए बताना चाह रही हूं उस बारे में जिस पर मैं काम कर रही हूं और मैंने सोचा कि मैं ये आप सभी के साथ शेयर कर सकती हूं। मैंने हमेशा अपने कंफर्ट जोन से बाहर जाकर हर मौके को वेलकम किया है। मैं डर द्वारा निर्देशित नहीं हूं, प्यार और कृतज्ञता द्वारा निर्देशित हूं।'
इससे पहले भी मंदिरा कई पॉजिटिविटी भरे पोस्ट शेयर कर चुकी हैं। पति की मौत के बाद खुद को और बच्चों को संभालने के लिए उनके फैंस बेहद खुश हैं।
बता दें, मंदिरा बेदी के पति का निधन 30 जून,2021 को हुआ था। उनका निधन हार्ट अटैक के चलते हुआ था। पति राज आकस्मिक निधन के बाद मंदिरा खुद ही अपने दो बच्चों की परवरिश कर रही हैं।