एक्ट्रेस और होस्ट मंदिरा बेदी के लिए साल 2021 काफी मुश्किलों भरा रहा। पति राज कौशल को खोने के बाद एक्ट्रेस ने बड़ी मजबूती के साथ जिंदगी में कदम आगे बढ़ाया और कई लोगों की प्रेरणा बनी। अब एक्ट्रेस अकेले ही स्ट्रांग मदर बनकर अपने बच्चों का ख्याल रख रही है और उन्हें किसी भी चीज की कमी महसूस नहीं होने देना चाहती। हाल ही में उन्होंने अपनी गोद ली बेटी तारा के बारे में बात की।
13 Mar, 2022 12:59 PM बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस और होस्ट मंदिरा बेदी के लिए साल 2021 काफी मुश्किलों भरा रहा। पति राज कौशल को खोने के बाद एक्ट्रेस ने बड़ी मजबूती के साथ जिंदगी में कदम आगे बढ़ाया और कई लोगों की प्रेरणा बनी। अब एक्ट्रेस अकेले ही स्ट्रांग मदर बनकर अपने बच्चों का ख्याल रख रही है और उन्हें किसी भी चीज की कमी महसूस नहीं होने देना चाहती। हाल ही में उन्होंने अपनी गोद ली बेटी तारा के बारे में बात की।
मंदिरा बेदी ने साल 2020 में अपने पति राज कौशल के साथ मिलकर तारा को गोद लिया था। इसके अलावा उनका एक दस साल का बेटा वीर भी है। बेटी को गोद लेने के बारे में मंदिरा ने हाल ही में कहा कि अगर तारा उनकी पहली संतान के रूप में हुई होती तो वह कभी भी बेटा गोद नहीं लेतीं।
मीडिया से बात करते हुए मंदिरा ने बताया कि अगर तारा हमारी पहली संतान होती तो मुझे नहीं पता होता कि क्या हम अपने दूसरे बच्चे के रूप में एक लड़के को गोद लेते! हमारे देश में माता-पिता की तलाश करने वाले लड़कों की तुलना में कहीं ज्यादा लड़कियां हैं।'
उन्होंने कहा, 'राज और मैंने तय किया था कि अगर हमारा पहला बच्चा बेटा होगा तो हम उसे वीर कहेंगे और अगर बेटी हुई तो हम उसे तारा कहेंगे।
तारा को गोद लेने के बाद मंदिरा ने उसकी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, 'वो एक आशीर्वाद के रूप में हमारे पास आई है। हमारी लिटिल गर्ल, तारा। चार साल या उससे थोड़ा ज्यादा। सितारों की तरह चमकती आंखें। वीर की बहन। घर में उसका स्वागत है। खुली बांहों और प्योर लव के साथ। आभारी और भाग्यशाली। तारा बेदी कौशल। 28 जुलाई 2020 को हमारी फैमिली का हिस्सा बन गई है।'