साउथ एक्टर कमल हासन ने 7 नवंबर को अपना 68वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास दिन पर कमल हासन को परिवार, दोस्तों और फैंस से ढेर सारी शुभकामनाएं मिली। वहीं एक्ट्रेस और फिल्म निर्माता सुहासिनी ने अपने अंकल कमल हासन के बर्थडे पर पार्टी होस्ट की।सुहासिनी ने अपने घर में हुई इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इस पार्टी में सुहासिनी के पति और फिल्ममेकर मणिरत्मन में भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उनके परिवार के कुछ और सदस्य भी दिख रहे हैं।
08 Nov, 2022 02:57 PMमुंबई: साउथ एक्टर कमल हासन ने 7 नवंबर को अपना 68वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास दिन पर कमल हासन को परिवार, दोस्तों और फैंस से ढेर सारी शुभकामनाएं मिली। वहीं एक्ट्रेस और फिल्म निर्माता सुहासिनी ने अपने अंकल कमल हासन के बर्थडे पर पार्टी होस्ट की।
सुहासिनी ने अपने घर में हुई इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इस पार्टी में सुहासिनी के पति और फिल्ममेकर मणिरत्मन में भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उनके परिवार के कुछ और सदस्य भी दिख रहे हैं।
बता दें कि कमल 35 साल के बाद मणिरत्नम के साथ उनकी फिल्म में काम करने जा रहे हैं।अपने 68वें जन्मदिन की शाम उन्होंने ऐलान किया कि उनके करियर की 234वीं फिल्म मणिरत्नम के निर्देशन में बनेगी।
कमल और मणिरत्नम ने आखिरी बार 'नायकन' फिल्म में साथ काम किया था। ये फिल्म 1987 में रिलीज हुई थी। तमिल सिनेमा में इस फिल्म ने इतिहास रच दिया था।वहीं कमल और मणिरत्नम के करियर को इस फिल्म से उड़ान मिली।
काम की बात करें तो कमल हासन इन दिनों निर्देशक शंकर की फिल्म 'इंडियन 2' की शूटिंग मे बिजी हैं। फिल्म से एक्टर का दमदार लुक भी सामने आ चुका है। वहीं मणिरत्नम की 'पोन्नियिन सेलवन: 1' ने भी शानदार प्रदर्शन किया।