कोरोना वायरस का कहर देश में काफी बढ़ गया है। देश मे 1 लाख 70 हजार से ज्यादा लोगों को यह संक्रमित कर चुका है। हर दिन मरने वालों का आकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। हर कोई परेशानी से गुजर रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी प्रवासी मजदूरों को हो रही है। इन मजदूरों की पीड़ा को एक्टर सोनू सूद ने महसूस किया और उनकी मदद
31 May, 2020 07:52 AMमुंबई: कोरोना वायरस का कहर देश में काफी बढ़ गया है। देश मे 1 लाख 70 हजार से ज्यादा लोगों को यह संक्रमित कर चुका है। हर दिन मरने वालों का आकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। हर कोई परेशानी से गुजर रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी प्रवासी मजदूरों को हो रही है। इन मजदूरों की पीड़ा को एक्टर सोनू सूद ने महसूस किया और उनकी मदद के लिए आगे आए। वहीं अब एक्टर मनीष पाॅल ने भी इन लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया।
हाल ही में मनीष ने 40 ऐसे श्रमिकों की मदद की जोकि उनके घर पर काम करने वाले एक स्टाफ के संपर्क में थे। मनीष के घर में काम करने वाले स्टाफ को भी अपने गांव जाना था। मनीष के जब इसके बारे में पता चला तो उन्होंने उन सभी को घर पहुंचाने की जिम्मेदारी ली। मनीष ने इन 40 लोगों घर पहुंचाने के लिएसोनू सूद की मदद ली, जोकि पहले से ही कई हजार लोगों को उनके घर सुरक्षित पहुंचा चुके हैं।
मजदूरों को रवाना करते समय बांटा राशन
मनीष ने इन सभी मजदूरों को रवाना करते समय राशन सामग्री दी। इसके अलावा उन्होनें श्रमिकों को कुछ पैसे भी दिए ताकी उनको घर पहुंच कर किसी भी तरह कि तकलीफो का सामना ना करना पड़े।
पीएम केयर फंड में 20 लाख रुपए की धनराशि की डोनेट
मनीष इससे पहले भी पीएम केयर फंड में 20 लाख रुपये की धनराशि डोनेट कर चुके हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अपने स्टाफ को लॉकडाउन से पहले एडवांस सैलरी देकर छुट्टी दे दी थी।