main page

बर्थडे पार्टी में रेखा ने अनोखे अंदाज में मनीषा को दिया आशीर्वाद, ये स्टार्स भी आए नजर

Updated 17 August, 2018 11:22:53 AM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने कल अपना 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उन्होंने अपने बेहद करीबी लोगों को शामिल किया। पार्टी में फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा,  रेखा, उषा काकड़े, फैशन ड‍िजाइनर मनीष मल्होत्रा जैसे सितारे शामिल हुए।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने कल अपना 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उन्होंने अपने बेहद करीबी लोगों को शामिल किया। पार्टी में फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा,  रेखा, उषा काकड़े, फैशन ड‍िजाइनर मनीष मल्होत्रा जैसे सितारे शामिल हुए।

 

Bollywood Tadka

 

इस दौरान रेखा व्हाइट कलर सूट पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं। पार्टी में रेखा ने मनीषा के सिर पर अनोखे अंदाज में हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। 

 

Bollywood Tadka

 

फिल्मों की बात करें तो मनीषा ने फिल्म 'संजू' में नरगिस दत्त का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह संजय दत्त के साथ 10 साल बाद पर्दे पर साथ में दिखेंगे। दोनों फिल्म 'प्रस्थानम' में नजर आएंगे।

 

Bollywood Tadka

 

संजय अपने होम बैनर को 7 साल बाद फिर से खड़ा करने की कोशिश में हैं और इसकी शुरूआत 2010 की तेलुगू हिट फिल्म 'प्रस्थानम' के हिंदी रीमेक से कर रहे हैं। मनीषा फिल्म में संजय की पत्नी के रोल में दिखेंगी। 
 

Bollywood Tadka

: Neha

manisha koiralabirthdaypartyrekhavinod chopra

loading...