main page

कोरोना की दूसरी लहर के बीच फिर मददगार बने रोहित शेट्टी, नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने जताया आभार

Updated 08 May, 2021 10:15:26 AM

मशहूर डायरेक्टर फिल्मों में अपने बेहतरीन काम के साथ-साथ अपनी नेकी के लिए भी जाने जाते हैं। पिछले साल कोरोना काल में उन्होंने बढ़-चढ़ कर लोगों की मदद की थी। वहीं अब जब देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जूझ रहा है तो फिर से उन्होंने पीड़ितों के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। इस बात की जानकारी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये दी है। शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजिंदर सिंह सिरसा ने अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए रोहित शेट्टी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने लिखा, ''वो स

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर डायरेक्टर फिल्मों में अपने बेहतरीन काम के साथ-साथ अपनी नेकी के लिए भी जाने जाते हैं। पिछले साल कोरोना काल में उन्होंने बढ़-चढ़ कर लोगों की मदद की थी। वहीं अब जब देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जूझ रहा है तो फिर से उन्होंने पीड़ितों के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। इस बात की जानकारी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये दी है।

Bollywood Tadka


शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजिंदर सिंह सिरसा ने अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए रोहित शेट्टी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने लिखा, 'वो स्क्रीन पर खतरों का खिलाड़ी होगा, लेकिन पर्दे के पीछे वो एक सेंसटिव और दयालु शख्स है, जो इंसानियत का ख्याल रखते हैं। रोहित शेट्टी का धन्यवाद, जिन्होंने हमारे कोविड केयर फेसिलिटी की मदद की। आपकी सहायता के लिए हम आपके आभारी हैं। प्रार्थना है कि आपकी इस मदद के बदले आपको बहुत सारी दुआएं मिलें।' सिरसा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस रोहित की खूब तारीफ कर रहे हैं।

Bollywood Tadka


वहीं विरल भियानी ने भी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर बताया कि इस खबर को शेयर करते हुए विरल भियानी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि मनजिंदर सिंह सिरसा के कोविड केयर में 250 बेड्स मौजूद हैं और सभी सुविधाएं मुफ्त हैं।

 

बता दें कि रोहित शेट्टी ने पिछले साल भी कोरोना के खिलाफ जंग में लोगों की मदद की थी। 2020 में रोहित ने मुंबई में पुलिसकर्मियों के लिए 11 होटल उपलब्ध करवाए थे।  

Content Writer: suman prajapati

Manjinder Singh SirsaexpressesgratitudeRohit ShettyhelpcoronaBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...