main page

साल 2020 के अंत में मनोज तिवारी के घर गूंजी खुशियां, बेटी ने लिया जन्म, एक्टर ने शेयर की प्यारी तस्वीर

Updated 31 December, 2020 10:15:05 AM

साल 2020 जाते-जाते फिल्म एक्टर और बीजेपी नेता मनोज तिवारी के घर खुशियों की सौगात देकर जा रहा है। मनोज तिवारी पिता बन गए हैं। उनके घर बेटी ने जन्म लिया है। इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है और इस खुशखबरी के बाद उनके फैंस कमेंट कर उन्हें बधाईयां दे रहे हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. साल 2020 जाते-जाते फिल्म एक्टर और बीजेपी नेता मनोज तिवारी के घर खुशियों की सौगात देकर जा रहा है। मनोज तिवारी पिता बन गए हैं। उनके घर बेटी ने जन्म लिया है। इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है और इस खुशखबरी के बाद उनके फैंस कमेंट कर उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। 

Bollywood Tadka


मनोज तिवारी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी न्यूबॉर्न बेटी के साथ तस्वीर शेयर की है और इसके कैप्शन में लिखा, ''मेरे घर नन्हीं परी आई है। मुझे बेटी का आशीर्वाद मिला है..जय जगदंबे।''


बता दें मनोज तिवारी के पहले भी एक बेटी है जो मुंबई में अपनी पढ़ाई कर रही है। एक्टर अक्सर उनसे मिलने के लिए मुंबई जाते रहते हैं।

Bollywood Tadka

 

जानकारी के लिए बता दें, मनोज तिवारी ने साल 2013 में बीजेपी का दामन थामा था और 2014 के लोकसभा चुनावों में उत्तर पूर्वी दिल्ली से पहली बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल को हराया था। इसके बाद मनोज दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष बने और उनके नेतृत्व में पार्टी ने निगम का चुनाव लड़ा।

: suman prajapati

manoj tiwariblessedbaby girlBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity Newsentertainment news

loading...