main page

5 दिनों बाद न्यू बॉर्न बेटी को अस्पताल से घर लाए मनोज तिवारी, आरती उतार नन्हीं लक्ष्मी का किया स्वागत

Updated 17 December, 2022 02:04:36 PM

भोजपुरी एक्टर और सांसद मनोज तिवारी हाल ही में तीसरी बार पिता बने हैं। एक्टर की पत्नी सुरभि तिवारी ने 12 दिसंबर को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। अपनी तीसरी बेटी का स्वागत कर मनोज बेहद खुश हैं और अब वह पत्नी के साथ न्यू बॉर्न बेटी को घर ले आए हैं। घर पर एक्टर की नन्हीं परी का ग्रैंड वेल्कम हुआ, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

बॉलीवुड तड़का टीम. भोजपुरी एक्टर और सांसद मनोज तिवारी हाल ही में तीसरी बार पिता बने हैं। एक्टर की पत्नी सुरभि तिवारी ने 12 दिसंबर को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। अपनी तीसरी बेटी का स्वागत कर मनोज बेहद खुश हैं और अब वह पत्नी के साथ न्यू बॉर्न बेटी को घर ले आए हैं। घर पर एक्टर की नन्हीं परी का ग्रैंड वेल्कम हुआ, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Bollywood Tadka


51 साल की उम्र में तीसरी बेटी के पिता बने मनोज तिवारी अपने ट्विटर पर वीडियो शेयर कर बताया कि वो अपनी बेटी को अस्पताल से घर लेकर आ गए हैं। इसके साथ उन्होंने अपनी लाडली की पहली झलक भी शेयर की है।

 

एक्टर द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर अपनी न्यू बॉर्न बेटी को गोद में लेकर घर में प्रवेश कर रहे हैं। इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ नजर आ रही है। गाड़ी के उतरते ही बेटी को घर ला रहे कपल पर फूलों की बरसात हो रही है। मनोज अपनी बड़ी बेटी से कहते हैं 'छोटा बाबू' आ गया। बेटी के स्वागत में घर को रंग-बिरंगे बैलून्स से खूब सजाया गया है और एक्टर अपनी बेटी को घर में ले जाने के बाद उसे सीधे मंदिर में लेकर जाते हैं। 

Bollywood Tadka


वीडियो शेयर कर एक्टर ने कैप्शन में लिखा- 'बिटिया घर आयी.. रौनक ही रौनक.. जय माँ विंध्यवासिनी..' फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

Bollywood Tadka


बता दें, सुरभि मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी हैं। एक्टर का पहली पत्नी रानी के साथ तलाक हो गया है। रानी से भी मनोज की एक बेटी है रीति तिवारी। साल 2020 में मनोज ने सुरभि के साथ शादी की और उनके घर बेटी ने जन्म लिया। अब फिर कपल के घर नन्हीं परी की किरकारी गूंजी है और एक्टर तीन बेटियों के पिता बन गए हैं।


 
 

 

 


 

Content Writer: suman prajapati

Manoj Tiwarihomenew borndaughterhospitalBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity NewsEntertainment

loading...