main page

First Picture:सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं 'कुंडली भाग्य' फेम मानसी श्रीवास्तव, फूलों की चादर की छांव में यूं ली ग्रैंड एंट्री

Updated 23 January, 2022 10:01:50 AM

''''कुंडली भाग्य'''' फेम मानसी श्रीवास्तव 22 जनवरी को अपने सपनों के राजकुमार के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। मानसी श्रीवास्तव ने अपने परिवार और करीबियों के बीच कपिल तेजवानी संग सात फेरे लिए। हाल ही में कपल की शादी की पहली तस्वीर सामने आई है। कपिल तेजवानी संग मानसी की शादी की इन तस्वीरों

मुंबई: ''कुंडली भाग्य'' फेम मानसी श्रीवास्तव 22 जनवरी को अपने सपनों के राजकुमार के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। मानसी श्रीवास्तव ने अपने परिवार और करीबियों के बीच कपिल तेजवानी संग सात फेरे लिए। हाल ही में कपल की शादी की पहली तस्वीर सामने आई है। कपिल तेजवानी संग मानसी की शादी की इन तस्वीरों में सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

Bollywood Tadka

लुक की बात करें तो शादी में मानसी ने रेड कलर का लहंगा पहना था। इसके साथ मैचिंग ज्यूलिरी, मांग टीका, चूड़ा श्रद्धा के लुक को चार चांद लगा रहा था।वहीं कपिल ब्लैक व्हाइट शेरवानी में काफी जच रहे हैं।

Bollywood Tadka

उनकी शादी की तस्वीर देखने के बाद फैंस उनके चेहरे की चमक को लेकर ही चर्चाएं कर रहे हैं।

Bollywood Tadka

मानसी ने फूलों की चादर की छांव में ग्रैंड एंट्री ली। मानसी की शादी की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर छाईं हुईं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Delhi Times (@delhi.times)

मानसी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में सुरवीन गूगल से की थी। इसके बाद वह ससुराल सिमर का, दिव्य-दृष्टि, रब से सोना इश्क और इश्कबाज जैसे कईशोज में नजर आईं।। मानसी इन दिनों  एकता कपूर के शो कुंडली भाग्य में नजर आ रही हैं, इसमें वह सोनाक्षी रायचंद की भूमिका निभा रही हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arab & Telly (@arabxtelly)

मानसी और कपिल की मुलाकात एक शूट के दौरान हुई थी। कपिल और मानसी एक-दूसरे को साल 2019 से डेट कर रहे हैं। कपिल तेजवानी पेशे से एक फूड और ट्रेवल फोटोग्राफर हैं।  अब हर कोई मानसी द्वारा शेयर की उनकी वेडिंग तस्वीरों का इंतजार कर रहा है। खैर हमारी तरफ से मानसी श्रीवास्तव और कपिल तेजवानी को उनकी नई जिंदगी के लिए ढेर सारी बधाई। 

 


    

Content Writer: Smita Sharma

Mansi Srivastavatie knotboyfriendKapil Tejwanicouplefirst pictureLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...