बाॅलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के डेब्यू को लेकर काफी चर्चाएं हैं। कुछ समय पहले खबरें आईं थीं कि मानुषी रणवीर सिंह के साथ रोमांस करती नजर आ सकती हैं। वहीं हाल ही में मानुषी के डेब्यू को लेकर एक और खबर सामने आई है।
08 May, 2019 11:27 AMमुंबई: बाॅलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के डेब्यू को लेकर काफी चर्चाएं हैं। कुछ समय पहले खबरें आईं थीं कि मानुषी रणवीर सिंह के साथ रोमांस करती नजर आ सकती हैं। वहीं हाल ही में मानुषी के डेब्यू को लेकर एक और खबर सामने आई है।
खबरों की मानें तो मानुषी बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार के साथ बायोपिक फिल्म से अपना डेब्यू करने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर ऐतिहासिक योद्धा रहे पृथ्वीराज चौहान की बायोपिक में साथ काम करते नजर आएंगे। चंद्रप्रकाश द्विवेदी के डायरेक्शन में बनने जा रही पृथ्वीराज चौहान की बायोपिक को यशराज फिल्म्स प्रोड्यूस करेगा।
मानुषी अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल होती रहती हैं। मानुषी इन दिनों अपने डेब्यू की तैयारी में बिजी हैं। इतना ही नहीं मानुषी एक्टिंग और डांस वर्कशॉप भी अटेंड कर रही हैं।