साल 2017 में मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम करवाने वाली मानुषी छिल्लर बेहद ही हाॅट हैं और इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता। मानुषी अपने लुक को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में मानुषी की कुछ तस्वीरें आईं हैं।
13 Sep, 2019 03:47 PMमुंबई: साल 2017 में मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम करवाने वाली मानुषी छिल्लर बेहद ही हाॅट हैं और इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता। मानुषी अपने लुक को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में मानुषी की कुछ तस्वीरें आईं हैं।
हर बार की तरह इस बार भी वह इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत हैं। सामने आईं इन तस्वीरों में मानुषी थाई-हाई स्लिट रेड ड्रेस मेंगॉर्जियस नजर आईं। मानुषी की इन तस्वीरों को स्टाइलिस्ट शीफा गिलानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
मिनिमल मेकअप, रेड लिपस्टिक, खुले बाल, स्मोकी आईज,उनके लुक को चार-चांद लगा रही है। इस रेड ड्रेस के साथ उन्होंने गोल्ड स्ट्रैप्ड हील्स और सिंपल एसेसरीज कैरी की थी।
बता दें कि बीते दिनों मानुषी सिंगापुर में आयोजित एक चैरिटी गाला में शिरकत करने पहुंचीं। उनकी ये तस्वीरें उसी दौरान की हैं। मानुशी का यह रेड लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
अक्षय संग कर सकती हैं डेब्यू
कुछ समय पहले उनके बॉलीवुड डेब्यू की अफवाहें भी जोरों पर थीं। खबरों की मानें तो मानुषी अक्षय कुमार के साथ बॉलीवुड डेब्यू कर सकती हैं। मानुषी पृथ्वीराज चौहान बायोपिक में नजर आ सकती हैं।