main page

'सम्राट पृथ्वीराज' की सफलता की कामना के लिए नंगे पांव सिद्धीविनायक मंदिर पहुंची मानुषी छिल्लर, माता-पिता संग लिया आर्शीवाद

Updated 04 June, 2022 11:59:58 AM

एक्टर अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर फिल्म ''सम्राट पृथ्वीराज'' 3 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म को फैंस का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में अक्षय और मानुषी के अलावा संजय दत्त और सोनू सूद ने भी अहम भूमिका में हैं। अब हाल ही में मानुषी फिल्म की सफलता की कामना करने के लिए मुं

मुंबई. एक्टर अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' 3 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म को फैंस का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में अक्षय और मानुषी के अलावा संजय दत्त और सोनू सूद ने भी अहम भूमिका में हैं। अब हाल ही में मानुषी फिल्म की सफलता की कामना करने के लिए मुंबई के सिद्धीविनायक मंदिर पहुंची है, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

Bollywood Tadka
तस्वीरों में मानुषी व्हाइट फ्रॉक सूट में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और बन से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। एक्ट्रेस ने माथे पर तिलक लगाया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही है।

Bollywood Tadka

मानुषी नंगे पैर अपने माता-पिता के साथ सिद्धीविनायक मंदिर पहुंची है। एक्ट्रेस माता-पिता के साथ गणपति महाराज के दर्शन करती हुई दिखाई दे रही है। तस्वीरें शेयर करते हुए मानुषी ने लिखा- गणपति बप्पा मोरेया ♥️🙏 फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

Bollywood Tadka
बता दें 'सम्राट पृथ्वीराज' से मानुषी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म में मानुषी राजकुमारी संयोगिता का रोल प्ले किया है।

Bollywood Tadka

फिल्म में अक्षय कुमार महान सम्राट पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभाया है। डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है।

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

manushi chillarsiddhivinayak templesuccesssamrat prithvirajparentsBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...