एक्टर संजय दत्त परिवार के साथ दुबई में शिफ्ट हो गए हैं। एक्टर की पत्नी मान्यता दत्त ने हाल ही में संजय और बेटे शहरान का एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
26 Aug, 2021 04:24 PMमुंबई. एक्टर संजय दत्त परिवार के साथ दुबई में शिफ्ट हो गए हैं। एक्टर की पत्नी मान्यता दत्त ने हाल ही में संजय और बेटे शहरान का एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
मान्यता ने इंस्टा स्टोरी में वीडियो शेयर किया है। संजय ब्लू शर्ट और व्हाइट पैंट में नजर आ रहे हैं। इसके साथ एक्टर ने व्हाइट शूज पहने हुए है। वहीं शहरान येलो टी-शर्ट और व्हाइट शॉर्ट्स में दिखाई दे रहे हैं। संजय ने बेटे शहरान के कंधे पर हाथ रखा हुआ है। दोनों बाप-बेटा बैसाखी के सहारे चलते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए मान्यता ने लिखा- पिता और बेटा ठीक होने की राह पर हैं। ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
बता दें बैडमिंटन खेलते वक्त संजय दत्त की एड़ी में चोट लग गई थी। हाल ही में शहरान को भी चोट लगी थी और पिछले हफ्ते उनका प्लास्टर हटा दिया गया था।