main page

मर्लिन मैनसन पर एक्स गर्लफ्रेंड ने लगाया रेप का आरोप, बोलीं-'जान से मारने की धमकी देकर जबरन....

Updated 30 May, 2021 11:48:41 AM

हॉलीवुड सिंगर मर्लिन मैनसन (ब्रायन वॉर्नर) पर अब तक कईरेप और सेक्शुअल हैरसमेंट के कई आरोप लग चुके हैं। इसी बीच अब जेन डो नाम की एक महिला ने मैनसन पर रेप करने का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि उन्होंने मैनसन को 10 साल से ज्यादा समय तक डेट किया था। साल 2011 में मर्लिन मैनसन ने उनका कई बार रेप किया था और एक अन्य महिला का रेप करते हुए अपना वीडियो भी दिखाया था।

मुंबई: हॉलीवुड सिंगर मर्लिन मैनसन (ब्रायन वॉर्नर) पर अब तक कईरेप और सेक्शुअल हैरसमेंट के कई आरोप लग चुके हैं। इसी बीच अब जेन डो नाम की एक महिला ने मैनसन पर रेप करने का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि उन्होंने मैनसन को 10 साल से ज्यादा समय तक डेट किया था। साल 2011 में मर्लिन मैनसन ने उनका कई बार रेप किया था और एक अन्य महिला का रेप करते हुए अपना वीडियो भी दिखाया था।

Bollywood Tadka

जेन डो नाम की महिला ने बयान में कहा-'वीडियो क्लिप में मैरलिन ने एक महिला को कुर्सी से बांधकर रखा हुआ था और उसके बाद वह उन्हें अपना यूरिन महिला को पीने के लिए देते हैं। महिला का दावा है कि वीडियो में मैनसन उस महिला को आग से जलाने की धमकी भी दे रहे हैं। मैनसन ने महिला को बताया था कि यह क्लिप उन्होंने साल 1996 में कैलिफॉर्निया में हॉलीवुड बॉल अटेंड करने के बाद रिकॉर्ड की थी।' 

Bollywood Tadka

जान से मारने की दी धमकी 

महिला ने मर्लिन मैनसन पर आरोप लगाते हुए कहा- 'सिंगर ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और जबरन ओरल सेक्स के लिए मजबूर किया। बाद में जब मैनसन के घर की चाबियां लौटाने के लिए गईं तो मैनसन ने फिर जान से मारने की धमकी देते हुए फिर से रेप किया। महिला से पहले कई अन्य महिलाएं भी मैनसन पर रेप और सेक्शुअल हैरसमेंट के आरोप लगा चुकी हैं। '

Bollywood Tadka

15  से ज्यादा महिलाओं का किया रेप 

इस महिला से पहले मैनसन पर उनकी पूर्व असिस्टेंट ऐश्ली वॉल्टर, मॉर्गन स्मिथलाइन, एक्ट्रेस इवान रैचल वुड और 'गेम ऑफ थ्रोन्स' में काम कर चुकीं एक्ट्रेस एजमी बीआनको के सहित 15 महिलाओं ने मर्लिन मैनसन पर रेप करने के आरोप लगाए हैं।लॉस एंजिलिस पुलिस इन आरोपों की जांच रह रही हैं। वहीं दूसरी तरफ मर्लिन मैनसन ने इन आरोपों को गलत बताया है। 

 

 

 

 

 

 

Content Writer: Smita Sharma

marilyn mansonex girlfriendfilecase rapeHollywood NewsLatest Hollywood NewsHollywood Celebrity NewsHollywood Cinema GossipToday Top Hollywood News

loading...