एक्टर जावेद जाफरी के बेटे मिजान जाफरी इन दिनों अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। मिजान का नाम अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा संग जोड़ा जा रहा है। इन खबरों से मिजान तंग आ चुके हैं। मिजान बहुत जल्द फिल्म ''हंगामा 2'' में नजर आने वाले हैं। इसमें मिजान शिल्पा शेट्टी के साथ नजर आएंगे। फिल्म ''हंगामा 2'' की प्रमोशन के दौरान मिजान ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कई बार बात कर चुके हैं। हाल ही में मिजान ने एक बार फिर रिलेशनशिप को लेकर बात की है।
22 Jul, 2021 11:50 AMमुंबई. एक्टर जावेद जाफरी के बेटे मिजान जाफरी इन दिनों अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। मिजान का नाम अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा संग जोड़ा जा रहा है। इन खबरों से मिजान तंग आ चुके हैं। मिजान बहुत जल्द फिल्म 'हंगामा 2' में नजर आने वाले हैं। इसमें मिजान शिल्पा शेट्टी के साथ नजर आएंगे। फिल्म 'हंगामा 2' की प्रमोशन के दौरान मिजान ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कई बार बात कर चुके हैं। हाल ही में मिजान ने एक बार फिर रिलेशनशिप को लेकर बात की है।
मिजान ने कहा- मैं सच कहूं, तो नव्या संग रिलेशनशिप के सवालों से अब परेशान हो चुका हूं। एक एक्टर के तौर पर यह बहुत बुरा लगता है कि लोग आपके काम और प्रोजेक्ट्स से ज्यादा रिलेशनशिप की चर्चा करते हैं। खैर मैं इसी इंडस्ट्री से हूं, तो इन सबकी तैयारी मैंने पहले से ही कर ली थी।
मिजान ने आगे कहा- मैं और नव्या एक अच्छे दोस्त हैं। हमारी फैमिली बॉन्डिंग भी रही है। इससे ज्यादा हमारे बीच और कुछ भी नहीं है। मैं सबको कह दूं कि मैं सिंगल हूं और इंट्रेस्टेड लड़कियां मुझे डायरेक्ट आकर अप्रोच कर सकती हैं। सोशल मीडिया पर भी मुझसे बात कर सकती हैं।
बता दें मिजान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि नव्या संग रिलेशनशिप की अफवाहों ने मुझे बहुत परेशान कर दिया है। मैं अमिताभ के बंग्लो जलसा में जाने तक से हिचकिचाने लगे हैं और पिता जावेद जाफरी भी उनकी इन अफवाहों से नाराज हो चुके हैं।