ब्रिटिश राजघराने की बहू मेगन मार्कल ने वेलेंटाइन डे के मौके पर पूरी दुनिया के साथ एक खुशखबरी शेयर की। प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल के प्रवक्ता ने बताया कि दोनों अपने यहां दूसरी संतान को जन्म देने से पहले बहुत खुश हैं हालांकि प्रवक्ता की ओर से यह नहीं बताया गया है कि मेघन दूसरी बार किस तारीख या किस महीने में मां बनेंगी लेकिन एक वायरल तस्वीर में उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है।
15 Feb, 2021 09:24 AMलंदन: ब्रिटिश राजघराने की बहू मेगन मार्कल ने वेलेंटाइन डे के मौके पर पूरी दुनिया के साथ एक खुशखबरी शेयर की। प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं।
प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल के प्रवक्ता ने बताया कि दोनों अपने यहां दूसरी संतान को जन्म देने से पहले बहुत खुश हैं हालांकि प्रवक्ता की ओर से यह नहीं बताया गया है कि मेघन दूसरी बार किस तारीख या किस महीने में मां बनेंगी लेकिन एक वायरल तस्वीर में उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है।
वायरल तस्वीर में कपल के पेड़ के नीचे बैठा दिख रहा है। तस्वीर में जहां प्रिंस हैरी पेड़ का सहारा लिए बैठे हैं। वहीं मेगन उनकी गोद में सिर रखे लेटी हैं। तस्वीर में मेघन का बेबी बंप साफ दिख रहा है।
पिछले साल हुआ था मिसकैरेज
मेगन मर्केल को पिछले साल जुलाई में मिसकैरेज हुआ था। उन्होंने न्यूयॉर्क टाइम्स की एक लेख में खुलासा करते हुए कहा था कि बेटे आर्ची की देखभाल करते हुए यह घटना घटी थी। उन्होंने बताया-आर्ची का डायपर बदलने के बाद, मुझे एक तेज ऐंठन महसूस हुई।
मैं उसे अपनी बाहों में लिए फर्श पर गिर गई।मुझे पता था मैंने अपना दूसरा बच्चा खो दिया है। प्रिंस हैरी और मेगल मर्केल मई 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। मेघन ने मई 2019 में बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम आर्ची है।