main page

मेघना राज को आई दिवंगत पति चिरंजीवी सरजा की याद, थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर लिखा- सिर्फ हम

Updated 21 September, 2022 10:59:41 AM

कन्नड़ एक्ट्रेस मेघना राज पति चिरंजीवी सरजा के अस्मिक निधन के बाद कई उतार-चढ़ावों से गुजरीं और अब वह अपने बेटे की मजबूत मां बनकर उसकी परवरिश कर रही हैं। मेघना अक्सर सोशल मीडिया पर अपने दिवंगत पति को याद करती नजर आती हैं। आज एक बार फिर वह चिरंजीवी की यादों में खोई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने पति संग एक तस्वीर शेयर कर उन्हें याद किया है। मेघना का ये पोस्ट इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड तड़का टीम.  कन्नड़ एक्ट्रेस मेघना राज पति चिरंजीवी सरजा के अस्मिक निधन के बाद कई उतार-चढ़ावों से गुजरीं और अब वह अपने बेटे की मजबूत मां बनकर उसकी परवरिश कर रही हैं। मेघना अक्सर सोशल मीडिया पर अपने दिवंगत पति को याद करती नजर आती हैं। आज एक बार फिर वह चिरंजीवी की यादों में खोई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने पति संग एक तस्वीर शेयर कर उन्हें याद किया है। मेघना का ये पोस्ट इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।


मेघना राज ने अपने इंस्टाग्राम पर पति संग एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह चिरंजीवी संग गाल से गाल मिलकर कैमरे के लिए पोज देती नजर आ रही हैं। एक फ्रेम में कपल बेहद प्यारा लग रहा है।

 

यह तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा-'सिर्फ हम.' फैंस कपल की इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर उन्हें मजबूत बनने का हौसला भी दे रहे हैं।

Bollywood Tadka


बता दें, सुपरस्टार चिरंजीवी सरजा का 7 जून, 2020 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वह महज 39 साल की उम्र में अपनी 5 महीने प्रेग्नेंट पत्नी को अकेले छोड़ गए थे। पति के निधन के बाद एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया जिसका नाम रायन राज सरजा है। 

 

 

Content Writer: suman prajapati

Meghana Rajrememberslate husbandChiranjeevi SarjaBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity NewsEntertainment

loading...