main page

#MeToo: 1 महीने बाद अलोक नाथ पर आया फैसला, CINTAA से रद्द हुई सदस्यता

Updated 14 November, 2018 11:55:36 AM

एक्टर आलोक नाथ पर एक महीने पहले एक लेखिका और निर्माता ने बलात्कार का आरोप लगाया था। अब हाल ही में केस को लेकर एक खबर सामने आई है। दरअसल, #MeToo के तहत आरोप लगने के बाद आलोक नाथ को CINTAA ने निष्कासित कर दिया है।

मुंबई: एक्टर आलोक नाथ पर एक महीने पहले एक लेखिका और निर्माता ने बलात्कार का आरोप लगाया था। अब हाल ही में केस को लेकर एक खबर सामने आई है। दरअसल, #MeToo के तहत आरोप लगने के बाद आलोक नाथ को CINTAA ने निष्कासित कर दिया है।

 

Bollywood Tadka

CINTAA (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन) ने ट्विटर पर एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है. स्टेटमेंट में लिखा है- ''मिस्टर आलोक नाथ के खिलाफ कई सारे सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप सामने के बाद सिंटा की एक्जीक्यूटिव कमेटी ने उन्हें संगठन से निष्कासित करने का फैसला किया है।''

Bollywood Tadka

 

सिंटा से जुड़े अधिकारी अमित बहल ने कहा कि ''आलोक नाथ की मेंबरशिप को खत्म कर दिया गया है लेकिन आलोक नाथ फिल्म और टीवी के प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन सकते हैं। डायरेक्टर अपने रिस्क पर उनके साथ काम कर सकते हैं। भविष्य में किसी प्रकार की घटना हुई तो सिंटा उसके प्रति जवाबदेह नहीं होगा।'' इससे पहले सीआईएनटीएए ने अलोक को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

Bollywood Tadka

क्या है पूरा मामला

1990 के दशक के मशहूर शो 'तारा' की लेखिका और निर्माता विनता नंदा ने आलोक नाथ पर करीब दो दशक पहले उनके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।CINTAA ने इससे पहले आलोक नाथ को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। सम्पर्क किए जाने पर नाथ ने कहा कि उन्हें अभी तक कोई आधिकारिक पत्र नहीं मिला है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे CINTAA से अभी तक कुछ भी नहीं मिला है।''विन्ता नंदा के अलावा एक्ट्रेस संध्या मृदुल ने भी आलोक नाथ पर सालों पहले एक बाहरी शूट के दौरान यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। आलोक नाथ ने बार-बार आरोपों से इनकार किया है और नंदा के खिलाफ मानहानि का एक मामला भी दायर किया है।

: Neha

metooeffectaloknathexpelscintaasexual assault allegations

loading...