main page

किसिंग कंट्रोवर्सी के सालों बाद एक-साथ दिखे मीका और राखी, छूए सिंगर के पैर बोली- 'सिंह इज किंग'

Updated 27 May, 2021 07:06:19 PM

''बिग बॉस 14'' फेम राखी सावंत और सिंगर मीका सिंह के बीच 2006 में विवाद हो गया था। खबर सामने आई थी कि मीका ने अपने जन्मदिन पर राखी को जबरदस्ती किस किया। राखी ने सिंगर के खिलाफ छेड़छाड़ का केस भी किया था। मीका का कहना था कि राखी ने उन्हें पहले किस किया। इस विवाद को काफी समय बीत चुका है। दोनों स्टा

मुंबई. 'बिग बॉस 14' फेम राखी सावंत और सिंगर मीका सिंह के बीच 2006 में विवाद हो गया था। खबर सामने आई थी कि मीका ने अपने जन्मदिन पर राखी को जबरदस्ती किस किया। राखी ने सिंगर के खिलाफ छेड़छाड़ का केस भी किया था। मीका का कहना था कि राखी ने उन्हें पहले किस किया। इस विवाद को काफी समय बीत चुका है। दोनों स्टार्स मूव ऑन कर चुके हैं। अब हाल ही में दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

Bollywood Tadka
वीडियो में राखी और मीका एक-दूसरे के गले मिलते और तारीफ करते नजर आ रहे हैं। राखी जब मीका को अपनी तरफ आते देखती है तो 'सिंह इज किंग, सिंह इज किंग' बोलने लगती है। मीका कहते हैं कि पास से गुजर रहे थे और राखी को देखा तो इसे इग्‍नोर नहीं कर सकते।

Bollywood Tadka
राखी ने मीका को बताया कैसे सलमान खान ने उनकी मां का इलाज करवाया। राखी ने पैपराजी से कहा- हम लोग अभी दोस्‍त हैं और राखी ने मीका के पैर भी छुए। यह देखकर पैपराजी कहने लगे 'अरे अरे अरे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

मीका ने राखी की तारीफ करते हुए कहा- 'बिग बॉस 14' राखी की वजह से ही हिट हुआ। राखी कहती है कि ये जो सिंह होते है न बड़े दिल वाले होते हैं। लोगों की मदद करते हैं उन्हें खाना खिलाते हैं। आप भी जैसे लोगों की मदद कर रहे हैं। 

 

Bollywood Tadka
बता दें राखी ने 'बिग बॉस 14' में चैलेंजर के रूप में एंट्री ली थी और लोगों का काफी मनोरंजन किया था। वह शो की फाइनलिस्‍ट्स में से एक थीं।

Content Writer: Parminder Kaur

Mika singhRakhi sawanttogetheryearskissing controversyBollywood NewsBollywood News and GossipLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...