main page

Pics:ईद पर पुलिस स्टेशन बिरयानी लेकर पहुंचे मीका सिंह, केक काट यूं सेलिब्रेट किया त्योहार

Updated 16 May, 2021 01:05:01 PM

कोरोना काल में बाॅलीवुड के फेमस सिंगर मीका सिंह जरूरतमंदों की हर संभव मदद कर रहे हैं। मीका ने अपने एनजीओ के जरिए लोगों के लिए लंगर शुरू किया है। मीका ने केवल गरीबों के लिए बल्कि फ्रंटलाइट वर्कस के लिए काम कर रहे हैं। ईद के मौके पर मीका सिंह कोरोना के कहर में काम कर रही मुंबई पुलिस के लिए बिरयानी लेकर पहुंचे। मीका ने इस त्योहार को पुलिस के साथ सेलिब्रेट किया।

मुंबई: कोरोना काल में बाॅलीवुड के फेमस सिंगर मीका सिंह जरूरतमंदों की हर संभव मदद कर रहे हैं। मीका ने अपने एनजीओ के जरिए लोगों के लिए लंगर शुरू किया है। मीका ने केवल गरीबों के लिए बल्कि फ्रंटलाइट वर्कस के लिए काम कर रहे हैं।

Bollywood Tadka

ईद के मौके पर मीका सिंह कोरोना के कहर में काम कर रही मुंबई पुलिस के लिए बिरयानी लेकर पहुंचे। मीका ने इस त्योहार को पुलिस के साथ सेलिब्रेट किया।

Bollywood Tadka

इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं तस्वीरों में मीका अपने हाथ से कर्मचारियों को बिरयानी परोसते दिख रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने केक काटकर ईद का जश्न मनाया। इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही वह मीका के काम की तारीफ कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

बता दें कि कुछ दिन पहले मीका सिंह ने मुंबई के अंधेरी इलाके में गरीबों को खाना बांटा था। मीका ने सड़क से गुजरने वाले हर ऑटो को रोक उसमें मौजूद ड्राइवर और सवारियों 
तक को खुद खाना दिया था। इतना ही नहीं उन्होंने मुंबई के इलाके में गरीबों को पैसे बांटते थे। इसके साथ यह भी वादा किया था कि हर शख्स के घर राशन पहुंचाया जाएगा। 

Bollywood Tadka

Content Writer: Smita Sharma

Mika singhcelebrateseidfrontline workerscornavirusBollywood NewsCelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...