देश में इस समय कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने हाहाकार मचा रखा है। देश के लोग वायरस से तो मर रही हैं। लेकिन इसके अलावा उन्हें आर्थिक सकंट का भी सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में गरीबों की मदद के लिए बाॅलीवुड और टीवी स्टार्स आगे आए हैं। स्टार्स अपनी-अपनी तरफ से अलग- अलग स्तर पर लोगों की मदद कर रहे हैं। ऐसे में अब मीका सिंह भी मैदान में उतर चुके हैं।
बुधवार रात को मीका सिंह साइकिल पर मुंबई की अंधेरी इलाके में जरूरतमंदों की मदद के लिए निकले। उन्होंने अंधेरी वेस्ट के फुटपाथों में बैठे जरूरतमंदों से मुलाक
14 May, 2021 11:27 AMमुंबई: देश में इस समय कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने हाहाकार मचा रखा है। देश के लोग वायरस से तो मर रही हैं। लेकिन इसके अलावा उन्हें आर्थिक सकंट का भी सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में गरीबों की मदद के लिए बाॅलीवुड और टीवी स्टार्स आगे आए हैं। स्टार्स अपनी-अपनी तरफ से अलग-अलग स्तर पर लोगों की मदद कर रहे हैं। ऐसे में अब मीका सिंह भी मैदान में उतर चुके हैं।
बुधवार रात को मीका सिंह साइकिल पर मुंबई की अंधेरी इलाके में जरूरतमंदों की मदद के लिए निकले। उन्होंने अंधेरी वेस्ट के फुटपाथों में बैठे जरूरतमंदों से मुलाकात की, पैसे बांटे और दूसरे दिन के राशन के लिए लोगों की संख्या के बारे में जाना।
उन्होंने कहा कि सबके घर राशन जरूर पहुंचेगा। इन दिनों मीका लगातार शाम ढलते ही गरीबों की मदद में जुट जाते हैं। मीका सिंह के इस नेक काम कीहर कोई तारीफ कर रहा है।
इससे पहले मीका सिंह ने एक हजार से अधिक लोगों के लिए मुंबई में लंगर की व्यवस्था की, यही नहीं मीका सिंह खुद जरूरतमंदों को फूड पैकेट्स और पैसे बांट रहे हैं। मीका सिंह ने दिल्ली में हजारों लोगों के भोजन की व्यवस्था की थी।