main page

फिटनेस में किसी से कम नहीं हैं एक्टर मिलिंद सोमन की मां, 81 की उम्र में 28 की बहू संग किया वर्कआउट

Updated 05 April, 2020 06:01:36 PM

एक्टर और माॅडल मिलिंद सोमन कितने फिटनेस फ्रीक हैं ये तो हम सब जानते ही हैं। मिलिंद 90 के दशक से ही लोगों के दिलों पर राज करते हैं। 53 के मिलिंद ने आज भी अपने आपको एकदम फिट रखा  है। एक्टर की फिटनेस देखकर उनकी उम्र का अंदाज लगाना काफी मुश्किल है। मिलिंद आज भी कई लड़कियों के दिलों पर राज करते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि सिर्फ मिलिंद ही नहीं, उनके परिवार की एक और सदस्य हैं जो फिटनेस के मामले में मिलिंद से कम नहीं हैं।

मुंबई: एक्टर और माॅडल मिलिंद सोमन कितने फिटनेस फ्रीक हैं ये तो हम सब जानते ही हैं। मिलिंद 90 के दशक से ही लोगों के दिलों पर राज करते हैं। 53 के मिलिंद ने आज भी अपने आपको एकदम फिट रखा  है। एक्टर की फिटनेस देखकर उनकी उम्र का अंदाज लगाना काफी मुश्किल है। मिलिंद आज भी कई लड़कियों के दिलों पर राज करते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि सिर्फ मिलिंद ही नहीं, उनके परिवार की एक और सदस्य हैं जो फिटनेस के मामले में मिलिंद से कम नहीं हैं।

Bollywood Tadka

जी हां, हम बात कर रहे हैं मिलिंद की मां उषा के बारे में। मिलिंद की मां भी फिटनेस में बेटे से कम नहीं हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में  81 साल की उम्र में मिलिंद की मां अपनी 28 साल की बहू को वर्कआउट में कड़ी टक्कर दे रही हैं मिलिंद की मां उषा अपनी बहू अंकिता कंवर के साथ वर्कआउट कर रही हैं। इस वीडियो को मिलिंद ने अपने इंस्टा पर शेयर किया है। वीडियो में मिलिंद की मां बहू अंकिता के साथ घर की छत पर लंगड़ी करते हुए नजर आ रही हैं।

Bollywood Tadka

वीडियो में जिस तरह से मिलिंद की मां उषा सोमन लंगड़ी करते दिखाई दे रही हैं, उसे देख कोई नहीं कह सकता कि वो 81 साल की होंगी। इस वीडियो के साथ कैप्शन में मिलिंद ने लिखा है, '28 और 81 हर उम्र में फिट रहो।' शेयर होते ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Bollywood Tadka

फैंस उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही साथ इस वीडियो में मिलिंद की मां की तारीफ करते नहीं थक रहे। इस वीडियो पर सिर्फ मिलिंद के फैंस ही नहीं बल्कि उनके इंडस्ट्री के दोस्त भी खूब पंसद कर रहे हैं। 

 

बता दें कि इन दिनों लॉकडाउन की वजह से कोई भी घर से नहीं निकल पा रहा है। ऐसे में मिलिंद भी घर पर ही पत्नी और मां के साथ समय बिता रहे हैं। 
 

 

: Smita Sharma

milind somanmotherushaworkoutdaughter in lawankita konwarvideoBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...