main page

दुनियाभर में 1 मिलियन लोगों ने की सुशांत के लिए प्रार्थना, बहन ने की काल भैरव की पूजा

Updated 17 August, 2020 04:02:46 PM

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 2 महीने बाद भी उन्हें न्याय न मिलता देख फैंस काफी नाराज हैं और लगातार इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। सुशांत के लिए शनिवार सुबह 10 बजे ग्लोबल प्रेयर मीट आयोजित की गई थी, जिसमें 1 मिलियन से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। सुशांत की बहन श्वेता ने हाल ही में बड़ी संख्या में लोगों का इस मीट में शामिल होने का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है।

बॉलीवुड तड़का टीम. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 2 महीने बाद भी उन्हें न्याय न मिलता देख फैंस काफी नाराज हैं और लगातार इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। सुशांत के लिए शनिवार सुबह 10 बजे ग्लोबल प्रेयर मीट आयोजित की गई थी, जिसमें 1 मिलियन से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। सुशांत की बहन श्वेता ने हाल ही में बड़ी संख्या में लोगों का इस मीट में शामिल होने का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इससे साथ उन्होंने फैंस का मनोबन बढाने और न्याय के लिए डटे रहने का संदेश दिया।

Bollywood Tadka
श्वेता सिंह ने ग्लोबल प्रेयर मीट के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा,  ''सुशांत के लिए प्रार्थना करने के लिए दुनियाभर से 1 मिलियन लोग शामिल हुए। यह एक आध्यात्मिक आंदोलन बन चुका है और दुनियाभर में इसे गति मिल रही है। हमारी प्रार्थनाएं अनुत्तरित नहीं जाएंगी।'' 


इसके साथ ही श्वेता ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वो पूजा करती हुई दिखाई दे रही है।

 

इस वीडियो के कैप्शन में श्वेता ने लिखा, उन्होंने काल भैरव से प्रार्थना की है और हमें सत्य की ओर ले जाने के लिए कहा। 

Bollywood Tadka


गौरतलब है कि सुशांत केस में सीबीआई जांच होती है या नहीं, ये फैसला सुप्रीम कोर्ट के पास सुरक्षित है। बता दें सुशांत की मौत के बाद मुंबई पुलिस, बिहार पुलिस से लेकर ईडी आरोपियों से पूछताछ कर चुकी है। जिसके बाद कई चौकाने वाले खुलासे हैं, लेकिन अभी भी सुशांत के असली गुनाहगार का पता नहीं चल पाया है।  

 
 

 

 

Edited By: suman prajapati

millionpeoplejoinedSushantGlobal PrayerShwetaworshipedKaal BhairavBollywood NewsTelevision News and GossipBox Office Masala NewsBollywood Celebrity Newsentertainment news

loading...