रियलिटी शो बिग बॉस 8 कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस मिनिषा लांबा आज 34 साल की हो गई हैं। पंजाबी सिक्ख फैमिली से ताल्लुक रखनेवाली मिनिषा ने मॉडलिंग करने के बाद बॉलीवुड में एंट्री ली।
18 Jan, 2019 12:28 PMमुंबई: रियलिटी शो बिग बॉस 8 कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस मिनिषा लांबा आज 34 साल की हो गई हैं। पंजाबी सिक्ख फैमिली से ताल्लुक रखनेवाली मिनिषा ने मॉडलिंग के बाद 2005 में बॉलीवुड में डेब्यू किया।
आर्य बब्बर के साथ जुड़ा नाम
मिनिषा उस वक्त सुर्खियों में आ गई थीं जब बॉलीवुड एक्टर और पॉलिटिशयन राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर के साथ मिनिषा के अफेयर की खबरें आई थी। इसका खुलासा खुद आर्य ने 'बिग बॉस 8' में किया था। दोनों ही इस सीजन के कंटेस्टेंट थे। शो में इस बात का खुलासा किया था कि शो में आने से पहले दोनों रिलेशनशिप में थे।
गुप-चुप तरीके से की शादी
मिनिषा ने 6 जुलाई 2015 को गुप-चुप तरीके बॉयफ्रेंड रेयान थाम से शादी करके सभी को चौंका दिया था। दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। दोनों ने शादी की पार्टी भी दी, जिसमें करीबी लोग ही शामिल हुए।
बता दें कि मिनिषा रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'बचना ऐ हसीनों' में नजर आई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इसके बाद उन्होंने वेलडन अब्बा, 'हनीमून ट्रैवर्ल्स प्राइवेट लिमिटेड' और 'भेजाफ्राई 2' जैसी कई फिल्मों में काम किया। कुछ फिल्मों में मिनिषा ने सर्पोटिंग किरदार निभाए।