main page

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के जेठालाल से मिलने के लिए घर से भागे नाबालिग

Updated 11 June, 2018 02:14:29 PM

सीरियल ''तारक मेहता का उल्टा चश्मा'' के जेठालाल यानि दिलीप जोशी के फैन्स ने कुछ एेसा कर दिया जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

मुंबई: सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के जेठालाल यानि दिलीप जोशी के फैन्स ने कुछ एेसा कर दिया जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। हमने अक्सर सुना है कि फैन्स अपने फेवरेट स्टार के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहते हैं। एेसा ही दिलीप के साथ हुआ है। दरअसल, दिलीप से मिलने के लिए दो बच्चों ने प्लान बनाया। खबरों के मुताबिक दोनों बच्चे घर पर खबर किए बिना राजस्थान से मुंबई के लिए रवाना हो गए। दोनों की उम्र 13-14 साल है। राजस्थान से मुंबई का सफर दोनों बच्चों ने बस से तय किया।

 

Bollywood Tadka

 

सुरक्ष‍ित मुंबई पहुंचकर दोनों ने मुंबई के पवई पहुंचकर आस-पास के लोगों से जेठालाल के घर का पता पूछना शुरू कर दिया। एक शख्स ने उनकी बातों को सुनने के बाद पुल‍िस को इस बात की खबर कर दी। पुल‍िस ने पहुंचकर दोनों बच्चों से पूछताछ शुरू की। 

 

Bollywood Tadka

 

पूछताछ के दौरान बच्चों ने बताया कि वह 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो रोजाना देखते हैं।  उन्हें इस शो में जेठालाल का रोल निभा रहे दिलीप जोशी काफी पसंद हैं। उनसे मिलने के लिए ही दोनों मुंबई घरवालों को बिना बताए भागकर आए हैं। पुल‍िस बच्चों के परिवार वालों से संपर्क करने की कोश‍िश कर रही है। 

 

Bollywood Tadka

:

Tarak Mehta Ulta ChashmaMinorrunawayJethalalDilip Joshi

loading...