एक्टर शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। कपल की तस्वीरें और वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में शाहिद और मीरा का एक वीडियो रोमांटिक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों लिपलॉक करते हुए नजर आ रहे हैं।
30 Jun, 2022 10:36 AMमुंबई. एक्टर शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। कपल की तस्वीरें और वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में शाहिद और मीरा का एक वीडियो रोमांटिक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों लिपलॉक करते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो में शाहिद ने ग्रीन शर्ट और ब्लैक जैकेट में नजर आ रहे हैं। वहीं मीरा गोल्डन आउटफिट में दिखाई दे रही है। लाइट मेकअप और बन से मीरा ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। मीरा अपने पति शाहिद संग रोमांटिक होती हुई नजर आ रही हैं। मीरा शाहिद को अपनी ओर खींचती है और फिर दोनों लिपलॉक करते हैं। आस-पास लोग भी दिखाई दे रहे हैं। फैंस को कपल का रोमांटिक अंदाज खूब पसंद आ रहा है। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।
बता दें शाहिद और मीरा की शादी अरेंज मैरिज है। दोनों ने जुलाई 2015 में शादी की थी। दोनों की उम्र में 13 साल का गैप है। दोनों एक-साथ काफी खुश हैं। मीरा शाहिद से शादी करके खुद को लकी मानती है। शाहिद भी खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि उन्हें मीरा मिली। कपल के दो बच्चे मीशा और जैन हैं।