आज भारत का हर शख्स सातवें आसमान पर हैं हर किसी की आंखों में खुशी के आंसू हैं आखिर हो भी क्यों ना साल 2000 में लारा दत्ता के खिताब जीतने के21 साल बाद मिस यूनीवर्स का ताज जो आया है। भारत की हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीत सबका सीना गर्व से फूल गया है। हरनाज संधू ने इजरायल के इलियट में आयोजित 70वीं मिस यूनिवर्स 2021 में भारत का प्रतिनिधित्व किया। हरनाज ने फाइनल राउंड में पराग्वे और दक्षिण अफ्रीका की कंटेस्टेंट्स को हराकर मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया है। जीतने के बाद देश के नाम एक संदेश
13 Dec, 2021 01:38 PMमुंबई: आज भारत का हर शख्स सातवें आसमान पर हैं हर किसी की आंखों में खुशी के आंसू हैं आखिर हो भी क्यों ना साल 2000 में लारा दत्ता के खिताब जीतने के21 साल बाद मिस यूनीवर्स का ताज जो आया है। भारत की हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीत सबका सीना गर्व से फूल गया है।
हरनाज संधू ने इजरायल के इलियट में आयोजित 70वीं मिस यूनिवर्स 2021 में भारत का प्रतिनिधित्व किया। हरनाज ने फाइनल राउंड में पराग्वे और दक्षिण अफ्रीका की कंटेस्टेंट्स को हराकर मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया है। जीतने के बाद देश के नाम एक संदेश में उन्होंने कहा- 'चक दे फट्टे इंडिया, चक दे फट्टे।'
अवार्ड जीतने के बाद हरनाज संधू ने एक बयान भी जारी किया। इसमें उन्होंने कहा-'मैं सर्वशक्तिमान, मेरे माता-पिता और मिस इंडिया संगठन की बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मेरा मार्गदर्शन और समर्थन किया।
प्रार्थना करने वाले और मेरे लिए क्राउन की कामना करने वाले सभी लोगों को ढेर सारा प्यार। मेरे लिए 21 साल बाद भारत को गौरवशाली ताज वापस लाना सबसे बड़े गर्व का पल है।'
इसके अलावा हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें उन्होंने भारत के तमाम लोगों और उन्हें सपोर्ट करने वालों का आभार जताया है। वीडियो में हरनाज को मिस यूनिवर्स 2021 का क्राउन पहने हुए देखा जा सकता है। वह काफी खुश नजर आ रही हैं। वह इस वीडियो में कहती हैं-'नमस्ते, सत श्री अकाल, पहले दिन से ही मुझे सपोर्ट करने और मुझ पर विश्वास रखने के लिए आपमें से हरेक व्यक्ति का धन्यवाद। अब यूनिवर्स को बचाने का वक्त आ गया है। चलिए साथ में बचाते हैं। धन्यवाद और लव यू।'
21 साल की हरनाज पेशे से एक मॉडल हैं। उन्होंने चंडीगढ़ के शिवालिक पब्लिक स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई की है। चंडीगढ़ से ही ग्रेजुएशन करने के बाद इन दिनों वे मास्टर्स की पढ़ाई पूरी कर रही हैं। उन्होंने मॉडलिंग और कई पेजेंट में जीत हासिल करने के बावजूद पढ़ाई से दूरी नहीं बनाई। चंडीगढ़ की हरनाज संधू ने हाल ही में 'मिस दीवा मिस यूनिवर्स इंडिया 2021' का खिताब अपने नाम किया था।
इसके बाद से ही उन्होंने मिस यूनिवर्स 2021 का ताज जीतने के लिए जी-जान से मेहनत शुरू कर दी थी और आज उन्होंने ये खिताब अपने नाम कर लिया। हमारी तरफ से हरनाज संधू को इस जीत के लिए ढेर सारी बधाई।