साल 2022 की शुरुआत में रिलीज हुई विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की और दर्शकों के दिलों पर खूब राज किया। वहीं कई लोगों ने फिल्म की जमकर आलोचना भी की। इसी बीच मंगलवार को 95वें ऑस्कर अवार्ड्स के लिए नॉमिनेट होने वाली फिल्मों की कंटेंशन लिस्ट सामने आ चुकी है, जि
11 Jan, 2023 05:23 PMबॉलीवुड तड़का टीम. साल 2022 की शुरुआत में रिलीज हुई विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की और दर्शकों के दिलों पर खूब राज किया। वहीं कई लोगों ने फिल्म की जमकर आलोचना भी की। इसी बीच मंगलवार को 95वें ऑस्कर अवार्ड्स के लिए नॉमिनेट होने वाली फिल्मों की कंटेंशन लिस्ट सामने आ चुकी है, जिसमें इस बार द कश्मीर फाइल्स, आरआरआर, छेलो शो जैसी 7 भारतीय फिल्में और दो डॉक्यूमेंट्री में अपनी जगह बनाई है। द कश्मीर फाइल्स के ऑस्कर अवार्ड की लिस्ट शॉर्टलिस्ट होने के बाद अब एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
मिथुन चक्रवर्ती ने गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया, 2023 में इजरायली ज्यूरी मेंबर के द्वारा फिल्म को वल्गर और प्रोपेगेंडा फिल्म बताए जाने पर चुप्पी तोड़ी है। मिथुन ने कहा, बहुत अच्छा लग रहा है कि द कश्मीर फाइल्स शॉर्टलिस्ट हो गई है। यह सभी आलोचनाओं को करारा जवाब है। यह फिल्म को वल्गर और प्रोपेगेंडा कहने वाली ज्यूरी को भी आज करारा जवाब मिल गया है। लोगों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया है।
एक्टर ने आगे कहा, मैं कोई विवादित बयान नहीं दूंगा। दुख होता है जब कोई फिल्म को एक निश्चित थिएटर में अनुमति नहीं दी जाती, लेकिन उस फिल्म को ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है। भारतीय फिल्मों ने एक लंबा सफर तय किया है और साथ ही मैं द कश्मीर फाइल्स के अलावा शॉर्टलिस्ट हुई अन्य फिल्मों को भी शुभकामनाएं देता हूं।
बता दें, 95वें ऑस्कर की कंटेंशन लिस्ट में इस बार 9 भारतीय फिल्म ने अपनी जगह बनाई है, जिसमें आरआरआर, गंगूबाई काठियावाड़ी, द कश्मीर फाइल्स, कांतारा, छेलो शो, इराविन निझल, विक्रांत रोणा, रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट जैसी फिल्में शामिल हैं।