एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह इन दिनों इंडस्ट्री से दूर हैं अपनी मैरिड और मदरहुड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूर मोहिना कुमारी सोशल मीडिया के जरिए अक्सर वह फैंस से रूबरू होती रहती हैं। इसी साल अप्रैल में प्यारे से बेटे अयांश रावत की मां बनीं मोहिना अक्सर अपने लाडले के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
07 Oct, 2022 02:12 PMमुंबई: एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह इन दिनों इंडस्ट्री से दूर हैं अपनी मैरिड और मदरहुड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूर मोहिना कुमारी सोशल मीडिया के जरिए अक्सर वह फैंस से रूबरू होती रहती हैं। इसी साल अप्रैल में प्यारे से बेटे अयांश रावत की मां बनीं मोहिना अक्सर अपने लाडले के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
एक बार फिर मोहिना ने बेटे अयांश के साथ प्यारी सी तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें दशहरे के दौरान की हैं। पहली तस्वीर में जहां मोहिना बैठी दिख रही हैं। वहीं नन्हें अयांश मां की गोद में खड़े होकर खिलखिलाकर हंस रहे हैं।
लुक की बात करें तो मोहिना पर्पल सूट में नजर आ रही हैं। वहीं अयांश रेड कुर्ता और व्हाइट पजामे में क्यूट लग रहे हैं। दूसरी तस्वीर में मोहिना खिलखिलाकर हंस रहे बेटे को प्यार से निहार रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
14 अक्टूबर 2019 को मोहिना ने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री व आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत के साथ शादी रचाई थी। मोहिना और सुयश शादी के दो साल बाद 15 अप्रैल 2022 को एक बेटे के माता-पिता बने।