टीवी एक्ट्रेस और राजघराने से ताल्लुक रखने वालीं मोहिना कुमारी सिंह ने 14 अक्टूबर को शादी रचाई थी। मोहिना ने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत के संग फेरे लिए।एक्ट्रेस ने उत्तराखंड के हरिद्वार में शादी रचाई थी। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हुईं थीं।
05 Nov, 2019 04:30 PMमुंबई: टीवी एक्ट्रेस और राजघराने से ताल्लुक रखने वालीं मोहिना कुमारी सिंह ने 14 अक्टूबर को शादी रचाई थी। मोहिना ने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत के संग फेरे लिए।एक्ट्रेस ने उत्तराखंड के हरिद्वार में शादी रचाई थी। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हुईं थीं।
वहीं हाल ही में मोहिना पति सुयश के साथ दिल्ली के पंजाबी बाग आश्रम में पहुंची। इस दौरान उनके साथ ससपराल वाले भी थे। उनकी इस दौरान की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हुई। सामने आईं इन तस्वीरों में मोहिना ओरेंज कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।
इसके साथ उन्होंने रेड दुपट्टा सिर पर लिया था। तस्वीरों में वह फूलों का एक गुलदस्ता पकड़े दिख रही हैं। वहीं उनके पति कुर्ते पजामे में हैंडसम लग रहे हैं। कपल की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।
काम की बात करें तो उन्हें आखिरी बार टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में देखा गया था। इस सीरियल में उन्होंने कीर्ति सिंघानिया का किरदार निभाया था। वहीं एक इंटरव्यू में मोहिना ने बताया था कि शादी के बाद वह इंडस्ट्री से किनारा कर लेंगी। मोहिना रेमो डिसूजा की फिल्म 'एबीसीडी: एनी बडी कैन डांस' में नजर आई थीं।