टीवी कपल मोहित मलिक और अदिति मलिक के 9 महीने के बेटे इकबीर की दो दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई थी। इस खबर ने उनके फैंस काफी चिंतित नजर आए थे। वहीं बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आने को लेकर कपल भी बेहद परेशान था और उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा था कि एकबीर बहुत जल्द इससे लड़कर ठीक होगा। मोहित और अदिति बेटे का पूरा ख्याल रख रहे हैं।
14 Jan, 2022 11:26 AMमुंबई: टीवी कपल मोहित मलिक और अदिति मलिक के 9 महीने के बेटे इकबीर की दो दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई थी। इस खबर ने उनके फैंस काफी चिंतित नजर आए थे। वहीं बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आने को लेकर कपल भी बेहद परेशान था और उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा था कि एकबीर बहुत जल्द इससे लड़कर ठीक होगा। मोहित और अदिति बेटे का पूरा ख्याल रख रहे हैं।
इसी बीच कपल ने 13 जनवरी को अपने बेटे की पहली लोहड़ी सेलिब्रेट की, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर की हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि इकबीर कोरोना नेगेटिव हो गए हैं या नहीं।
कपल की बेटे के साथ लोहड़ी सेलिब्रेशन की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।
इस दौरान इकबीर, मोहित और अदिति तीनों ट्रेडिशनल लुक में दिखे। लुक की बात करें तो अदिति सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। मोहित इस दौरान ब्लैक लुक में दिखे। वहीं नन्हें इकबीर कुर्ते पजामे में क्यूट लग रहे हैं। एक तस्वीर में मोहित और अदिति लाडले संग पोज दे रहे हैं।
वहीं कुछ तस्वीरों में मोहित और अदिति नजर आ रहे हैं। फैंस इस फैमिली की लोहड़ी सेलिब्रेशन की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें अदिति और मोहित दोनों एक दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद साल 2010 में शादी के बंधन में बंधे। शादी के 10 साल बाद इस कपल के घर बेटे की किलकारी गूंजी। अदिति ने 27 अप्रैल 2021 को बेटे को जन्म दिया।