main page

नो मेकअप लुक में Mom To Be आलिया भट्ट का दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो,तस्वीर में 'मिसेज कपूर' ने यूं छिपाया बेबी बंप

Updated 02 July, 2022 10:19:24 AM

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। आलिया ने कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की थी। प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के बाद से ही आलिया खबरों में बनी हुईं हैं। इन दिनों पुर्तगाल में फिल्म की शूटिंग कर रही आलिया ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ झलक रहा है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। आलिया ने कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की थी। प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के बाद से ही आलिया खबरों में बनी हुईं हैं। इन दिनों पुर्तगाल में फिल्म की शूटिंग कर रही आलिया ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ झलक रहा है।

Bollywood Tadka

शेयर की तस्वीरों में आलिया अकेले क्वालिटी टाइम बिताती दिख रही हैं। पहली तस्वीर में आलिया कैमरे की तरफ देखकर स्माइल कर रही हैं। ब्लैक स्वेटशर्ट और नो मेकअप लुक में आलिया काफी  सुंदर लग रही हैं। Mom To Be आलिया के हरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिख रहा है।

Bollywood Tadka

दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस ने आसपास का नजारा दिखाया। आखिरी तस्वीर आलिया की परछाई की है। इन सभी फोटोज में आलिया भट्ट अपने बेबी बंप को छिपाते नजर आ रही हैं।

 

इन तस्वीरों के साथ आलिया भट्ट ने एक खूबसूरत कैप्शन भी दिया है। आलिया ने लिखा-अपने साथ टहलने से कुछ भी ठीक नहीं हो सकता।' आलिया की इन तस्वीरों पर फैंल दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं।

Bollywood Tadka

इसके अलावा करण जौहर के साथ जो आलिया भट्ट की तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में एक्ट्रेस बिना मेकअप के नजर आ रही हैं। ब्लैक ड्रेस एक्ट्रेस ने पहनी हुई है। 

गौरतलब है कि आलिया और रणबीर ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 14 अप्रैल 2022 को सात फेरे लिए थे। एक्ट्रेस ने शादी के लगभग दो महीने बाद ही 27 जून को अपनी प्रेग्नेंसी का एलान कर फैंस को हैरान कर दिया। आलिया ने एक तस्वीर शेयर की जो उनकी सोनोग्राफी की तस्वीर थी। फोटो के साथ आलिया ने लिखा था- हमारा बेबी...जल्द आ रहा है।


 

Content Writer: Smita Sharma

Mom To BeAlia Bhattpregnancy glowunmissablenew picturesPortugalBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...