काॅमेडियन भारती सिंह इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर कर रही हैं। हाल ही में भारती ने इंस्टा अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में भारती खिली खिली सी नजर आ रही हैं। भारती के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी साफ दिख रहा है। लेटेस्ट तस्वीरों में भारती पिंक ड्रेस में दिख रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग लैदर कोट कैरी किया है जिसे उन्होंने अपने कंधों पर रखा है।
31 Dec, 2021 11:27 AMमुंबई: काॅमेडियन भारती सिंह इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर कर रही हैं। हाल ही में भारती ने इंस्टा अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में भारती खिली खिली सी नजर आ रही हैं।
भारती के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी साफ दिख रहा है। लेटेस्ट तस्वीरों में भारती पिंक ड्रेस में दिख रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग लैदर कोट कैरी किया है जिसे उन्होंने अपने कंधों पर रखा है।
तस्वीर में भारती सिंह पिंक कलर के कोट में पिंक-पिंक ही ग्लो कर रही हैं। लाइट मेकअप, पिंक लिपस्टिक और कजरारे नैने माॅम टू बी भारती सिंह के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।
तस्वीरों में भारती अपनी जैकेट से चेहरा छिपाते हुए अपने कजरारे नैन दिखा रही हैं।
इन तस्वीरों को शेयर कर भारती सिंह ने लिखा-'बिना मुस्कान के😀, बिना मस्ती के फोटो क्लिक करवाना बहुत मुश्किल होता है मेरे लिए🤣.. कोशिश की बहुत तकलीफ हुई पर हो गया🙈 अब आप बताओ कैसी हैं तस्वीरें?'
इससे पहले भारती ने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उनका बेबी बंप साफ दिख रहा था। ये पहली बार था जब भारती ने अपना बेबी बंप फ्लाॅन्ट किया हो। इस तस्वीर को शेयर कर उन्होंने पूछा था सेंटा या सेंटी यानि लड़की होगी या लड़का?