main page

Pictures:गोद भराई में दुल्हन बनीं किश्वर मर्चेंट,एक्ट्रेस की मेहंदी के डिजाइन की खूब हो रही है चर्चा

Updated 25 June, 2021 08:22:02 AM

टीवी स्टार कपल किश्वर मर्चेंट और सुयश राय जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। किश्वर इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खूब चर्चाओं में हैं। आए दिन किश्वर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में किश्वर का बेबी शावर हुआ जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

मुंबई: टीवी स्टार कपल किश्वर मर्चेंट और सुयश राय जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। किश्वर इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खूब चर्चाओं में हैं। आए दिन किश्वर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में किश्वर का बेबी शावर हुआ जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। अपने बेबी शावर में किश्वर दुल्हन बनीं नजर आईं। पिंक कलर के अनारकली ड्रेस में किश्वर बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

Bollywood Tadka

उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो दिखाई दे रहा है। उन्होंने हाथों में अपनी शादी का चूड़ा पहना है।  किश्वर ने अपने हाथों पर खास मेहंदी के डिजाइन भी लगवाए हैं जिसमें एक न्यूबाॅर्न बेबी की  जरूरत की सभी चीजें बनी हैं।

Bollywood Tadka

जैसे दूध की बोतल, छोटे-छोटे कपड़े आदि चीजें शामिल हैं। एक हाथ में 'मॉम टू बी' (मां बनने वाली) लिखा हुआ है तो दूसरे हाथ पर एक प्रेग्नेंट महिला बनी है, जो प्रेग्नेंसी में अलग-अलग तरह के खानों के बारे में सोच रही है। किश्वर मर्चेंट की यह क्रिएटिव मेहंदी खूब पसंद की जा रही है।

Bollywood Tadka
बता दें कि किश्वर अगस्त में बच्चे को जन्म देने वाली हैं। किश्वर ने अपने मेटरनिटी शूट की तस्वीरें भी शेयर की थीं। सुयश ने तस्वीर शेयर की लिखा था, 'मैं तुम्हारे बच्चे का बाप बनने वाला हूं, अगस्त में आ रहा है।'

Bollywood Tadka

6 साल एक साथ रिलेशन में रहने के बाद इस कपल ने 2016 में में शादी रचाई थी। किश्वर और सुयश ने बड़ी धूम-धाम से शादी की थी। शादी के 5 साल बाद इस कपल के घर किलकारी गूंजने वाली है। 

Bollywood Tadka

किश्वर और सुयश पॉपुलर टीवी सीरियल 'प्यार की यह एक कहानी' के सेट पर पहली बार मिले थे। शो के बाद दोनो 2014 में दोनों 'खुशनुमा' नाम के वीडियो में साथ दिखाई दिए थे।

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो किश्वर 'शक्तिमान', 'कसौटी जिंदगी की', 'पिया का घर', 'परवरिश-कुछ खट्टे कुछ मीठे जैसे लोकप्रिय शो का हिस्सा रही हैं। किश्वर और सुयश दोनों बिग बाॅस के सीजन 9 में नजर आए थे। 


 

Content Writer: Smita Sharma

Mom to Bekishwer merchantbaby showerpicturesSuyyash RaiLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...